मैनपुरी के करहल में तालाब के रास्ते पर अवैध कब्जा:ग्रामीण को जान से मारने की दी धमकी, SDM से कार्रवाई की मांग


                 मैनपुरी के करहल में तालाब के रास्ते पर अवैध कब्जा:ग्रामीण को जान से मारने की दी धमकी, SDM से कार्रवाई की मांग

मैनपुरी के करहल में तालाब के रास्ते पर अवैध कब्जा:ग्रामीण को जान से मारने की दी धमकी, SDM से कार्रवाई की मांग

मैनपुरी जिले की करहल तहसील के ग्राम कुर में एक तालाब के रास्ते पर अवैध कब्जे और जान से मारने की धमकी का मामला सामने आया है। ग्रामीण विनोद कुमार ने एक व्यक्ति पर मछली पालन के लिए आवंटित तालाब के रास्ते पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। उन्होंने उच्चाधिकारियों से इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है। विनोद कुमार पुत्र जगदीश वाघम के अनुसार, उन्हें ग्राम कुर में 12 बीघा क्षेत्रफल का तालाब (खसरा संख्या 2247) मछली पालन के लिए आवंटित है। यह तालाब और इसका रास्ता गांव के सभी लोग उपयोग करते हैं, जिसमें होली पर भुजरियां विसर्जन जैसे धार्मिक कार्य भी शामिल हैं। आरोप है कि उस व्यक्ति ने इसी रास्ते पर तार लगाकर इसे बंद कर दिया है और एक अवैध झोपड़ी भी बना ली है। प्रार्थी विनोद कुमार ने बताया कि उन्होंने पहले भी इस संबंध में करहल के एसडीएम को शिकायत की थी। उस समय राजस्व निरीक्षक श्री मार सिंह और क्षेत्रीय लेखपाल अवनीश ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर 60-40 भूमि पर किए गए अवैध कब्जे को हटवाया था। विनोद कुमार का आरोप है कि आरोपी दबंग प्रवृत्ति का व्यक्ति है और उसके चार बेटे भी आपराधिक किस्म के बताए जाते हैं। उसने विनोद कुमार और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि आरोपी ने कहा, “मेरा एक लड़का जेल चला जाएगा, लेकिन उसके पीछे मेरे तीन लड़के तुम्हारे परिवार को जान से मार देंगे।” करहल तहसील की एसडीएम सुनिष्ठा सिंह ने बताया कि- ग्रामीणों द्वारा तालाब संबंधी शिकायत दर्ज कराई गई है। इस मामले में संबंधित लेखपाल को जांच सौंपी गई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी और यदि कब्जा पाया गया तो उसे मुक्त कराया जाएगा।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein