लखनऊ में मैट्रिमोनियल साइट के जरिए हुई पहचान के बाद शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म और लाखों रुपए की वसूली का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पहले रायपुर में दर्ज हुई थी। जिसे गोमतीनगर विस्तार थाने में ट्रांसफर की गई है। पुलिस ने पीड़िता को बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया है और आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है। डीडीयू नगर रायपुर निवासी पीड़िता ने बताया कि मार्च 2025 में उसकी मुलाकात एक युवक से शादी डॉट कॉम के जरिए हुई थी। बातचीत के दौरान युवक ने अपने मित्र हर्ष रघुवंशी से परिचय कराया। इस दौरान शक्ति धोखाधड़ी के मामले में जेल चला गया। इसके बाद हर्ष ने साजिश के तहत उसका मोबाइल नंबर लेकर संपर्क किया और धीरे-धीरे उसे अपने विश्वास में ले लिया। होटल में बुलाकर बनाए संबंध
पीड़िता का आरोप है कि अगस्त 2025 में हर्ष ने उसे लखनऊ बुलाया और गोमतीनगर स्थित एक होटल में ठहराया। यहां शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया और आपत्तिजनक फोटो व वीडियो बना लिए। विरोध करने पर शादी का भरोसा दिलाकर उसे शांत कराया गया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर वसूले पैसे
पीड़िता ने बताया कि वापस लौटने के बाद आरोपित ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे करीब 1.80 लाख रुपए वसूल लिए। इसके बाद नवंबर 2025 में फिर से लखनऊ बुलाकर दोबारा दुष्कर्म किया गया। आरोप है कि वीडियो अब तक डिलीट नहीं किए गए हैं और लगातार पांच लाख रुपये की मांग की जा रही है। रकम न देने पर वीडियो वायरल करने और जान से मारने की धमकी दी जा रही है। आरोपी लगातार खुद से वह दोस्तों से संबंध बनाने का दबाव बना रहा है। रायपुर से ट्रांसफर हुआ केस
इंस्पेक्टर सुधीर अवस्थी ने बताया मामला रायपुर से ट्रांसफर होकर गोमतीनगर विस्तार थाने आया है। पीड़िता के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। आरोपितों को पूछताछ के लिए बुलाया गया है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply