DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

मैट्रिक परीक्षा के पांचवें दिन विज्ञान का पेपर:बांका में 34 केंद्रों पर 29,489 परीक्षार्थी दे रहे एग्जाम, व्हाइटनर-इरेजर ले जाने पर रोक

बांका जिले में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित मैट्रिक परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जारी है। जिले के कुल 34 केंद्रों पर यह परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संचालित हो रही है। शनिवार को परीक्षा के पांचवें दिन विज्ञान विषय की परीक्षा ली जा रही है। सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से लगातार निगरानी की जा रही है, ताकि कदाचार पर प्रभावी ढंग से अंकुश लगाया जा सके। आधार कार्ड की जांच के बाद एंट्री परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में केवल चप्पल पहनकर ही प्रवेश की अनुमति है; जूते-मोजे बाहर उतरवाए जा रहे हैं। केंद्र में प्रवेश से पहले सभी परीक्षार्थियों की सघन तलाशी ली जा रही है। इसके बाद एडमिट कार्ड और आधार कार्ड सहित वैध फोटोयुक्त पहचान पत्र की जांच के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है। परीक्षा दो पालियों में आयोजित हो रही है। प्रथम पाली सुबह 09:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक और द्वितीय पाली दोपहर 02:00 बजे से शाम 05:15 बजे तक निर्धारित है। प्रथम पाली के परीक्षार्थियों को सुबह 09:00 बजे तक और द्वितीय पाली के परीक्षार्थियों को दोपहर 01:30 बजे तक परीक्षा भवन में प्रवेश की अनुमति दी गई है। 34 केंद्रों पर 29,489 परीक्षार्थी दे रहे एग्जाम निर्धारित समय के बाद किसी भी परीक्षार्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इस वर्ष मैट्रिक परीक्षा में जिले के 34 केंद्रों पर कुल 29,489 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। यह परीक्षा 25 फरवरी 2026 तक चलेगी, जिसमें 22 फरवरी (रविवार) को अवकाश रहेगा। परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए चार स्तरों पर दंडाधिकारियों और पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। जिला प्रशासन के अधिकारी लगातार परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं। व्हाइटनर और इरेजर ले जाने पर रोक जिला पदाधिकारी नवदीप शुक्ला ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि बिना वैध प्रवेश पत्र और फोटोयुक्त पहचान पत्र के किसी भी परीक्षार्थी को केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, पेजर सहित सभी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स, व्हाइटनर और इरेजर परीक्षा कक्ष में ले जाना पूर्णतः प्रतिबंधित है। कदाचारमुक्त परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों के बाहर और भीतर ‘आप सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में हैं’ के फ्लैश बोर्ड लगाए गए हैं। स्वास्थ्य संबंधी और आपात स्थितियों से निपटने के लिए भी विशेष व्यवस्था की गई है।


https://ift.tt/OuTtiqr

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *