मैं तेरे सामने मरना चाहता हू्ं…कहकर पति ने जान दी:कानपुर में पत्नी बोली- मैं बच्चे को बताऊंगी कि तेरा बाप कायर था, 3 बार की VIDEO कॉल
![]()
मैं तेरे सामने मरना चाहता हू्ं…कहकर पति ने जान दी:कानपुर में पत्नी बोली- मैं बच्चे को बताऊंगी कि तेरा बाप कायर था, 3 बार की VIDEO कॉल
कानपुर में पत्नी मायके से नहीं लौटी तो फोन पर पति से झगड़ा हो गया। इसके बाद युवक ने पत्नी को 45 मिनट तक वीडियो कॉल की। वीडियो कॉल न उठाने पर उसने वॉट्सऐप पर लिखा- मैं तेरे सामने फांसी लगाकर मरना चाहता हूं, वीडियो कॉल कर और अभी देख। इसके बाद पत्नी ने मैसेज किया- ठीक है, अगर तुम्हे मरना है तो मरो…मैं अपने बच्चे को बताऊंगी कि उसका बाप कायर था। इसके बाद युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना शनिवार रात सेन पश्चिम पारा क्षेत्र की है। रविवार सुबह परिवार के लोग जागे तो राजा दिवाकर का शव फांसी पर लटका देखा। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच की, मौके से सबूत जुटाए और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। 2 तस्वीरें देखिए- एक माह से मायके में रह रही थी पत्नी सेन पश्चिम पारा के ग्राम खरगपुर निवासी 25 वर्षीय राजा दिवाकर ऑटो चालक हैं। उसके परिवार में पत्नी करिश्मा, मां माया, भाई सोनू है। पिता राम बाबू ने बताया- एक साल पहले बेटे की शादी हुई थी। अक्सर छोटी-छोटी बातों पर बेटे-बहू के बीच विवाद होता था। करीब एक माह पहले दोनों के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद बहू कानपुर देहात के गुलवापुर स्थित अपने मायके चली गई थी। कई बार बेटे ने बहू को फोन कर वापस आने के लिए बोला, लेकिन वह नहीं लौटी। शनिवार को भी बेटे और बहू के बीच फोन पर विवाद हो गया। इस दौरान बेटा गाली-गलौज करने लगा। परिजन के समझाने पर उसने कॉल काट दी। इसके बाद शाम 5.29 से 6.14 बजे तक पत्नी को तीन बार वीडियो कॉल की, लेकिन उसने कॉल रिसीव नहीं की। गले में फंदा लपेटे हुए पत्नी को दो फोटो भेजी इसके बाद शनिवार शाम 6:18 बजे उसने पत्नी को मैसेज भेजा, जिसमें लिखा कि मैं तेरे सामने मरना चाहता हूं, अभी देख। इसके बाद रात में ही राजा ने गले में फंदा लपेटे हुए पत्नी को दो फोटो भी भेजी। इस पर रात 7:47 बजे पत्नी ने जवाब दिया कि ठीक है, अगर तुम्हे मरना है तो मरो, ताकि अपने बच्चे को बताऊंगी कि उसका बाप कायर था। पत्नी का जवाब सुनने के बाद राजा दिवाकर ने रात में फंदा लगाकर जान दे दी। रविवार सुबह जब परिजन सोकर उठे तो बेटे का शव कमरे में पंखे के सहारे फंदे से लटकता देखा। थाना प्रभारी बोले- शिकायत के आधार पर कार्रवाई करेंगे सेन पश्चिमपारा थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया- पत्नी से विवाद के बाद युवक ने उसे वीडियो कॉल कर सुसाइड किया है। पीड़ित परिवार से शिकायत मिलने पर रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जाएगी। ——————- ये खबर भी पढ़िए- जिसके तलाक पर ढोल-नगाड़े बजे, वो बोली-बहुत दुख झेला: मेरठ में रिटायर्ड जज पिता बोले- मेजर से डाइवोर्स अंत नहीं, नई शुरुआत ‘मैंने मानसिक रूप से काफी संघर्ष झेला। एंग्जायटी-डिप्रेशन तक फेस किया, लेकिन आज मैं यहां हूं क्योंकि मेरे परिवार ने मेरा साथ दिया। मेरे माता-पिता ने समाज नहीं, मेरी खुशी को चुना। हर लड़की को ऐसा सपोर्ट मिलना चाहिए। जब तक लड़की अपने पैरों पर खड़ी न हो जाए, उसकी शादी नहीं करनी चाहिए।’ ये बातें मेरठ की प्रणिता शर्मा ने कही। पढ़ें पूरी खबर…
Source: Dainik Bhaskar via DNI News
