DniNews.Live

मैं तेरे सामने मरना चाहता हू्ं…कहकर पति ने किया सुसाइड:पत्नी बोली- मैं अपने बच्चे को बताऊंगी कि तेरा बाप कायर था… 3 बार की VIDEO कॉल


                 मैं तेरे सामने मरना चाहता हू्ं...कहकर पति ने किया सुसाइड:पत्नी बोली- मैं अपने बच्चे को बताऊंगी कि तेरा बाप कायर था... 3 बार की VIDEO कॉल

मैं तेरे सामने मरना चाहता हू्ं…कहकर पति ने किया सुसाइड:पत्नी बोली- मैं अपने बच्चे को बताऊंगी कि तेरा बाप कायर था… 3 बार की VIDEO कॉल

सेन पश्चिम पारा में पत्नी के मायके से नहीं लौटने पर फोन पर पति से झगड़ा हो गया। जिसके बाद युवक ने पत्नी को 45 मिनट तक वीडियो कॉल की। वीडियो कॉल न उठाने पर उसने वाट्सएप पर लिखा कि मैं तेरे सामने मरना चाहता हूं फांसी लगाकर, वीडियो कॉल कर और अभी देख… इसके बाद पत्नी ने मैसेज किया कि– ठीक है अगर तुम्हे मरना है मरो ताकि मैं अपने बच्चे को बताऊंगी कि उसका बाप कायर था… इसके बाद युवक ने पत्नी को वीडियो कॉल की और फंदे पर झूल गया। घटना की जानकारी के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम बुलाकर जांच पड़ताल की। एक माह से मायके में रह रही थी पत्नी सेन पश्चिम पारा के ग्राम खरगपुर निवासी 25 वर्षीय राजा दिवाकर आटो चालक है। उसके परिवार में पत्नी करिश्मा, मां माया,भाई सोनू है। पिता राम बाबू ने बताया कि एक साल पहले बेटे का विवाह हुआ था। अक्सर छोटी-छोटी बातों पर बेटे-बहू के बीच विवाद होता था। करीब एक माह पहले दोनों के बीच विवाद हुआ था। जिसके बाद बहू कानपुर देहात के गुलवापुर स्थित अपने मायके चली गई थी। कई बार बेटे ने बहू को फोन कर वापस आने के लिए बोला, लेकिन वह वापस नहीं लौटी। शनिवार रात को भी बेटे और बहू के बीच फोन पर विवाद हो गया। इस दौरान बेटा गाली-गलौज करने लगा। परिजन के समझाने पर उसने कॉल काट दी। घर में खाना खाने के बाद वह कमरे में चला गया। इसके बाद तड़के 5:29 से 6:14 तक पत्नी को तीन बार वीडियो कॉल की, लेकिन उसने कॉल रिसीव नहीं की। इसके बाद सुबह 6:18 बजे उसने पत्नी को मैसेज भेजा, जिसमें लिखा कि मैं तेरे सामने मरना चाहता हूं फांसी लगाकर वीडियो कॉल कर… अभी देख, इसके बाद राजा ने गले में फंदा लपेटे हुए पत्नी को दो फोटो भी भेजी। जिस पर सुबह 7:47 पर पत्नी ने जवाब दिया कि ठीक है, अगर तुम्हे मरना ही मरो, ताकि अपने बच्चे को बताऊंगी कि उसका बाप कायर था। पत्नी का जवाब सुनने के बाद पति वीडियो कॉल कर फंदे पर लटक गया। रविवार सुबह जब परिजन सोकर उठे तो बेटे का शव फंदे से लटकता हुआ मिला। सेन पश्चिमपारा थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि पत्नी से विवाद के बाद युवक ने उसे वीडियो कॉल कर आत्महत्या की है। पीड़ित परिवार से शिकायत मिलने पर रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जाएगी।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *