मैनपुरी में पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर एक कारपेंटर ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। मरने से कुछ ही दिन पहले उसने फेसबुक पर दो वीडियो भी पोस्ट किये। जिसमें उसने अपनी पत्नी और ससुराल पक्ष के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए। वीडियो में कारपेंटर ने कहा- मेरी जिंदगी तबाह करने वाली.. मैं तो तुझसे बेपनाह प्यार किया था, पर तूने मेरे प्यार की क्रद नहीं जानी। मैंने तुझसे मांगा भी क्या था। बस दो पल की जिंदगी, पर तूने मुझे मौत दे दी। जा तू खुश रह…। एक अन्य वीडियो में कारपेंटर ने वीडियो में अपनी मौत का जिम्मेदार अपने सास-ससुर और पत्नी को ठहराया। परिजनों ने बताया- होली के दौरान कारपेंटर और उनकी पत्नी के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद पत्नी अपने मायके कन्नौज चली गई थी और अपने साथ बेटे-बेटी को भी ले गई थी। तब से अनिल अकेले रह रहे थे और कथित तौर पर तनाव में थे। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। अब तक पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है। मामला जिला मुख्यालय से 5 किलोमीटर दूर सदर कोतवाली क्षेत्र के पत्थरमंडी की है। अब पूरा मामला सिलसिलेवार जानिए…
सदर कोतवाली क्षेत्र के पत्थरमंडी निवासी कारपेंटर अनिल कुमार शर्मा (42) का शव मंगलवार को उनके घर में फंदे से लटका मिला। पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। पड़ोसियों ने बताया- अनिल हर सुबह जल्दी उठ जाते थे। मंगलवार को जब सुबह पड़ोसियों को मकान के अंदर कोई हलचल नहीं मिली तो उन्होंने दरवाजा खटखटाया। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो पड़ोसियों को शक हुआ। पड़ोसियों ने खिड़की से झांक कर देखा तो अंदर कमरे में अनिल का शव पंखे से बेडशीट के फंदे के सहारे लटका हुआ था। इसके बाद पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। होली के दिन विवाद, बनाया फेसबुक वीडियो
पड़ोसियों ने बताया- होली के दिन अनिल का अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद उसकी पत्नी 7 साल के बेटे और 4 साल की बेटी को लेकर अपने मायके कन्नौज चली गई थी। तब से अनिल अकेले ही रहते थे। वे काफी मानसिक तनाव में रहते थे। पुलिस को जांच के दौरान अनिल के मोबाइल में दो वीडियो मिले। जिन्हें उन्होंने 18 मार्च और 19 मार्च को अपने फेसबुक अकाउंट पर शेयर किया था। इन दोनों ही वीडियो को जीत शर्मा नाम की आईडी से शेयर किया गया था। ये वीडियो अब सामने आए हैं। अब जानिए वीडियो में अनिल ने क्या कहा… 18 मार्च को शेयर किए गए 28 सेकेंड के पहले वीडियो में अनिल ने कहा- मेरी जिंदगी तबाह करने वाली.. मैं तो तुझसे बेपनाह प्यार किया था, पर तूने मेरे प्यार की क्रद नहीं जानी। मैंने तुझसे मांगा भी क्या था। बस दो पल की जिंदगी, पर तूने मुझे मौत दे दी। जा तू खुश रह…। 19 मार्च को शेयर किए गए 1 मिनट 02 सेकेंड के वीडियो में कहा- मैं अनिल शर्मा, पिता- प्रेम चंद्र शर्मा, पत्थरमंडी मोहल्ला मैनपुरी का निवासी हूं। आज ये बताता हूं मैं। अगर मुझे लाइफ में कुछ भी होता है। किसी भी तरीके से मेरी मौत होती है तो मेरी मौत के जिम्मेदार सिर्फ और सिर्फ मेरा ससुराल, मेरा ससुर मुन्नालाल शर्मा, मेरी सास रानी देवी ही जिम्मेदार होंगे। चाहे किसी भी तरीके से मेरी मौत, एक्सीडेंट में इन दोनों ने मेरी जिंदगी तबाह कर दिया। इन दोनों ने मुझे इतना परेशान कर दिया है कि मेरे पास मरने के अलावा और कोई रास्ता नहीं बचा है। पुलिस बोली- अब तक नहीं मिली तहरीर, जांच जारी
थाना प्रभारी निरीक्षक फतेह बहादुर सिंह भदौरिया ने बताया- मोहल्ला पत्थरगढ़ी में एक युवक के फांसी लगाकर सुसाइड करने की सूचना मिली थी। मृतक पेशे से कारपेंटर था। शव को मॉर्च्यूरी में रखवाया गया है। परिजनों को सूचित किया गया है। मृतक के मोबाइल में दो वीडियो मिले हैं, जिन्हें 18 और 19 मार्च को फेसबुक पर शेयर किया गया था। वीडियो में युवक ने अपनी पत्नी और सास-ससुर के खिलाफ प्रताड़ना का आरोप लगाया है। प्रथम दृष्टया मामला पति-पत्नी के विवाद से जुड़ी आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। फिलहाल किसी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। ————————————— ये खबर भी पढ़िए… प्रयागराज कोल्ड स्टोरेज हादसे में मालिक समेत 3 गिरफ्तार:चश्मदीद बोले- धमाका ऐसा, लगा बम फटा, अभी रेस्क्यू चल रहा
प्रयागराज के कोल्ड स्टोरेज हादसे में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें कोल्ड स्टोरेज का मालिक अंसार अहमद, उसका बेटा मंजर और भतीजा अलाउद्दीन हैं। तीनों को फाफामऊ के मलाक हरहर स्थित भदरी रेलवे ओवर ब्रिज के पास से पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक फॉर्च्यूनर और कोल्ड स्टोरेज से जुड़े दस्तावेज बरामद किए। वहीं, 30 से ज्यादा घंटे बीत जाने के बाद दूसरे दिन मंगलवार को भी रेस्क्यू जारी है। मलबे को जेसीबी-बुलडोजर से हटाया जा रहा। अब तक 4 लोगों के शव निकाले जा चुके हैं। 17 घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पढ़ें पूरी खबर…

Leave a Reply