वर्ल्ड फुटबॉल स्टार लियोनेल मेसी ने गुजरात के जामनगर में अनंत अंबानी के वाइल्डलाइफ़ रेस्क्यू और संरक्षण केंद्र वंतारा का दौरा किया। यहां मेसी ने पारंपरिक भारतीय रीति-रिवाजों में हिस्सा लिया और प्रकृति व जीव-जंतुओं के प्रति सम्मान से जुड़ी सनातन धर्म की परंपराओं को करीब से महसूस किया। उनके साथ लुइस सुआरेज और रोड्रिगो डि पॉल भी मौजूद थे। अनंत अंबानी ने मेसी और उनकी टीम का भव्य स्वागत किया। फूलों की वर्षा, लोक संगीत और आरती के साथ उनका सम्मान किया गया। यहां उन्होंने अम्बे माता पूजा, गणेश पूजा, हनुमान पूजा और शिव अभिषेक में हिस्सा लिया और विश्व शांति के लिए प्रार्थना की। वंतारा केंद्र का दौरा करते हुए मेसी ने बाघ, शेर, हाथी और अन्य बचाए गए वन्यजीवों को देखा। उन्होंने हर जीव के लिए बनाए गए आधुनिक केयर सेंटर और हॉस्पिटल भी देखे। 8 तस्वीरों में देखें मेसी की वंतारा विजिट… क्या है वंतारा? वंतारा का यह केंद्र अनंत अंबानी की पर्यावरण संरक्षण के प्रति पहल का हिस्सा है। यहां विभिन्न महाद्वीपों से बचाए गए जंगली जानवरों की देखभाल की जाती है। शेर के बच्चे का नाम लियोनल रखा, हाथी के बच्चे के साथ फुटबॉल खेली मेसी के साथ अनंत और राधिका अंबानी ने एक शेर के बच्चे का नाम लियोनेल रखा। मेसी ने एक बचाए गए हाथी के बच्चे मानिकलाल के साथ फुटबॉल खेली। यह बच्चा अपनी मां प्रतिमा के साथ कुछ साल पहले श्रम उद्योग से बचाया गया था। ——————
https://ift.tt/t5sJO7R
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply