Breaking News

मेले का उद्घाटन करने पर दलित की मंच पर पिटाई:मैनपुरी में प्रधान प्रतिनिधि बोला- ये काटेगा फीता; बुजुर्ग पिता को भी लाठी-डंडों से मारा


                 मेले का उद्घाटन करने पर दलित की मंच पर पिटाई:मैनपुरी में प्रधान प्रतिनिधि बोला- ये काटेगा फीता; बुजुर्ग पिता को भी लाठी-डंडों से मारा

मेले का उद्घाटन करने पर दलित की मंच पर पिटाई:मैनपुरी में प्रधान प्रतिनिधि बोला- ये काटेगा फीता; बुजुर्ग पिता को भी लाठी-डंडों से मारा

मैनपुरी में एक मेले का उद्घाटन करने पर दबंगों ने दलित को पीटकर अधमरा कर दिया। दलित नेता द्वारा फीता काटकर उद्घाटन करने से नाराज़ होकर महिला प्रधान के बेटे ने पहले असलहा तान दिया, फिर अपने 6-7 समर्थकों के साथ मिलकर मंच पर ही लाठी-डंडों से हमला कर दिया। बीच बचाव करने आए बुजुर्ग पिता और भाई को भी लहूलुहान कर दिया। हमले में दलित नेता गंभीर रूप से घायल हो गया। दरअसल, लाखनमऊ में राधा-कृष्ण मेले का आयोजन किया गया है। 3 अप्रैल को मेले का उद्घाटन था। इस दौरान सपा से जुड़े एक दलित नेता ने फीता काटकर उद्घाटन किया, जिससे दूसरा पक्ष नाराज़ हो गया और मंच पर ही हंगामा शुरू हो गया। घटना का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में 6-7 लोग सपा नेता को लाठी-डंडों से पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं। बचाने आए दलित नेता के बुजुर्ग पिता और भाई के साथ भी मारपीट की गई। मौके पर मौजूद कुछ पुलिसकर्मी बीच-बचाव करते हुए भी नजर आ रहे हैं। इस मामले में पीड़ित पक्ष ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। तस्वीरें देखिए… पूरा मामला विस्तार से समझिए…
बरनाहल थाना क्षेत्र के लाखनमऊ गांव में राधा-कृष्ण मेले का आयोजन किया गया था। 3 अप्रैल को मेले का उद्घाटन सपा से जुड़े दलित समाज के नेता प्रमोद कुमार ने किया। प्रमोद, गांव में प्रधानी चुनाव की तैयारी भी कर रहे हैं। प्रमोद के भाई सौरभ ने बताया- आयोजकों के कहने पर प्रमोद कुमार ने फीता काटा तो गांव की महिला प्रधान हरिदेवी का बेटा तेजेंद्र कुमार नाराज हो गया। आरोप है कि प्रधान प्रतिनिधि तेजेंद्र ने मंच पर ही प्रमोद को गालियां देनी शुरू कर दी। जातिसूचक गालियों का इस्तेमाल करते हुए कहा- ये फीता काटेगा। सपा नेता प्रमोद ने जब इसका विरोध किया तो तेजेंद्र ने असलहा तान दिया। बंदूक की बट से मारने लगा। देखते ही देखते मंच पर ही समर्थकों के साथ मिलकर प्रमोद को लाठी-डंडों, लात-घूसों से पीटना शुरू कर दिया। सौरभ ने बताया- पिता फूल सिंह, भाई संतोष और स्वयं वह बीच-बचाव करने की कोशिश की तो उन लोगों ने उन लोगों की भी पिटाई शुरू कर दी। हमले में प्रमोद और पिता फूल सिंह को गंभीर चोटें आई हैं। दोनों को जिला अस्पताल से सैफई मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया है। पुलिस मौजूद, फिर भी नहीं रुकी मारपीट
घायल प्रमोद कुमार ने बताया- मेले की सुरक्षा में पर्याप्त संख्या में पुलिसवाले भी तैनात थे। वारदात के दौरान मंच पर कई सिपाही मौजूद थे लेकिन पुलिस आरोपियों को पकड़ने की बजाय केवल बीच-बचाव करती रही। FIR नहीं दर्ज करने का आरोप सौरभ कुमार ने क्षेत्राधिकारी करहल को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि घटना के बाद बरनाहल थाने में तहरीर दी गई, लेकिन न तो मेडिकल कराया गया और न ही रिपोर्ट दर्ज की गई। उन्होंने नामजद व अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित परिवार ने आरोपियों के खिलाफ SC/ST एक्ट समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। उनका कहना है कि आरोपियों में कानून का डर नहीं है, तभी उन्होंने पुलिस की मौजूदगी में हमला किया। अधिकारी बोले- दोनों पक्षों से पूछताछ जारी
क्षेत्राधिकारी करहल अजय चौहान ने बताया- मामले की जांच की जा रही है। पीड़ित पक्ष की ओर से लिखित शिकायत मिली है। मारपीट का वीडियो भी सामने आया है। दोनों पक्षों से पूछताछ जारी है। पूरी जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। ————————– अब भास्कर के सबसे बड़े सर्वे में हिस्सा लीजिए… यूपी में विधायकों के 4 साल पूरे हो चुके हैं। क्या आपके मौजूदा विधायक को 2027 के विधानसभा चुनाव में टिकट मिलना चाहिए? भास्कर सर्वे में हिस्सा लेकर बताइए…
————————————– ये खबर भी पढ़िए… शादी से 15 दिन पहले दूल्हे और दोस्त की मौत:देवरिया में स्कार्पियो की ठोकर से 10 फीट दूर जा गिरे; शादी के कार्ड बांटकर लौट रहे थे
देवरिया में शादी से 15 दिन पहले ही दूल्हे की जान चली गई। वह अपने एक दोस्त के साथ शादी के कार्ड बांटकर बाइक से गांव लौट रहा था। तभी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक से उछलकर करीब 10 फीट दूर जा गिरे। दूल्हे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके दोस्त ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। उधर, बाइक को टक्कर मारने के बाद बेकाबू स्कॉर्पियो ने एक ऑटो रिक्शा को भी टक्कर मार दी। ऑटो उछलकर कुछ दूरी पर पलट गया। पूरी खबर पढ़िए…


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *