DniNews.Live

मेरठ में MSME को डिजिटल बढ़त देने TEAM कार्यशाला:छोटे उद्योगों को डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ने पर फोकस

सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) क्षेत्र को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से मेरठ मैनेजमेंट एसोसिएशन में “एमएसएमई ट्रेड एनेबलमेंट एवं मार्केटिंग कार्यशाला 2026” का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम भारत सरकार के MSME मंत्रालय के अंतर्गत नेशनल स्मॉल इंडस्ट्रीज कॉरपोरेशन लिमिटेड (NSIC) द्वारा, विमेन एंटरप्रेन्योरशिप प्लेटफॉर्म (WEP) के सहयोग से आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि ने बताई MSME की भूमिका
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सिवालखास विधायक गुलाम मोहम्मद ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था में MSME सेक्टर की अहम भूमिका है। उन्होंने TEAM पहल को छोटे और मझोले उद्यमों के लिए “गेम चेंजर” बताते हुए कहा कि इससे उद्यमियों को डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से अपने व्यवसाय को विस्तार देने का अवसर मिलेगा। डिजिटल इकोनॉमी से जुड़ने का मिला संदेश
कार्यक्रम के दौरान राजोद जिला अध्यक्ष अनिकेत भरद्वाज ने कहा कि MSME सेक्टर को प्रतिस्पर्धा में आगे बनाए रखने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ना बेहद जरूरी है। TEAM पहल के जरिए छोटे उद्योगों को नई पहचान और बाजार मिलने की संभावना बढ़ेगी। इस दौरान जिला ग्रामोद्योग अधिकारी मान्या चतुर्वेदी, प्रोफेसर डॉ. रश्मि, RLD की उपाध्यक्ष बीना सिंह, एनएसआईसी के ओम गुंजन (PMU) और उप महाप्रबंधक समीर अग्रवाल समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
सभी वक्ताओं ने MSME सेक्टर को डिजिटल मार्केट से जोड़ने और ONDC नेटवर्क के माध्यम से नए अवसर उपलब्ध कराने पर जोर दिया। कार्यशाला के दौरान विभिन्न तकनीकी सत्र आयोजित किए गए, जिनमें उद्यमियों को कई महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी गई, जैसे—
डिजिटल कैटलॉगिंग की प्रक्रिया
ONDC प्लेटफॉर्म पर ऑनबोर्डिंग
अकाउंट मैनेजमेंट सपोर्ट
लॉजिस्टिक्स सुविधाएं
सरकारी योजनाएं व सब्सिडी
बड़ी संख्या में उद्यमियों की भागीदारी
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में एमएसई उद्यमियों, उद्योग संगठनों और वित्तीय संस्थानों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। विशेषज्ञों ने उद्यमियों को डिजिटल माध्यमों के जरिए अपने उत्पादों को राष्ट्रीय और वैश्विक बाजार तक पहुंचाने के तरीके बताए।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *