मेरठ में Mini Metro ने लॉच किए 7 नए मॉडल:325KM रेंज वाले ‘Yugo’ ने EV सेक्टर में बनाया नया रिकॉर्ड, ड्राइवरों की बढ़ेगी कमाई
![]()
मेरठ में Mini Metro ने लॉच किए 7 नए मॉडल:325KM रेंज वाले ‘Yugo’ ने EV सेक्टर में बनाया नया रिकॉर्ड, ड्राइवरों की बढ़ेगी कमाई
मेरठ में शनिवार को इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) सेक्टर में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। Mini Metro EV Pvt. Ltd. ने L5 कैटेगरी (थ्री-व्हीलर) में अपने तीन नए मॉडल—‘Yugo’, ‘Tejas’ और ‘Veer’ लॉन्च कर EV इंडस्ट्री में नया इतिहास रच दिया है। कंपनी का दावा है कि ये लॉन्च भारत के इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर सेगमेंट को नई दिशा देंगे।
‘Yugo’ बना सबसे लंबी रेंज वाला थ्री-व्हीलर
लॉन्च का मुख्य आकर्षण ‘Yugo’ मॉडल रहा। कंपनी ने इसे “नए युग की शुरुआत” के टैगलाइन के साथ पेश किया। यह मॉडल सिंगल चार्ज में 325 किलोमीटर की सर्टिफाइड रेंज देता है, जो फिलहाल भारत के किसी भी इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर में सबसे अधिक है। विशेषज्ञों के मुताबिक, इतनी लंबी रेंज न सिर्फ ड्राइवरों की कमाई बढ़ाएगी बल्कि चार्जिंग की चिंता भी काफी हद तक कम करेगी।
‘Tejas’ और ‘Veer’ में परफॉर्मेंस और मजबूती
कंपनी ने पैसेंजर सेगमेंट के लिए ‘Tejas’ मॉडल लॉन्च किया है, जिसकी रेंज 180 किलोमीटर है। वहीं, लोडिंग और कमर्शियल इस्तेमाल के लिए ‘Veer’ मॉडल पेश किया गया है, जो 150 किलोमीटर की रेंज के साथ आता है। दोनों मॉडल्स को मजबूत बॉडी, बेहतर बैटरी बैकअप और लो मेंटेनेंस को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है।
13 साल का अनुभव, 1 लाख से ज्यादा वाहन
साल 2013 में ई-रिक्शा निर्माण से शुरुआत करने वाली Mini Metro ने अपने 13 वर्षों के अनुभव के आधार पर इन एडवांस्ड मॉडल्स को विकसित किया है। कंपनी के अनुसार, आज देशभर में 1 लाख से ज्यादा Mini Metro वाहन सड़कों पर चल रहे हैं, जो इसकी विश्वसनीयता को दर्शाते हैं।
मेरठ बना EV हब
मेरठ, जो पहले स्पोर्ट्स गुड्स और कैंची उद्योग के लिए जाना जाता था, अब तेजी से EV मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में उभर रहा है। Mini Metro के RD और मैन्युफैक्चरिंग प्रयासों ने शहर को देश के ऑटोमोबाइल मैप पर नई पहचान दिलाई है। कंपनी ने भविष्य की योजनाओं का खुलासा करते हुए बताया कि गंगा एक्सप्रेसवे के पास नया मैन्युफैक्चरिंग प्लांट स्थापित करने की तैयारी चल रही है। इससे उत्पादन क्षमता बढ़ेगी और स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।
Source: Dainik Bhaskar via DNI News
