DniNews.Live

मेरठ में हाईवे पर 20 बाइक सवारों का आतंक:चलती कार में लाठी- डंडों से की तोडफोड़, चालक को भी पीटा- वीडियो वायरल


                 मेरठ में हाईवे पर 20 बाइक सवारों का आतंक:चलती कार में लाठी- डंडों से की तोडफोड़, चालक को भी पीटा- वीडियो वायरल

मेरठ में हाईवे पर 20 बाइक सवारों का आतंक:चलती कार में लाठी- डंडों से की तोडफोड़, चालक को भी पीटा- वीडियो वायरल

मेरठ में दिल्ली-देहरादून हाईवे पर दबंगई का एक अनोखा मामला सामने आया। करीब 20 बाइक सवार युवकों ने एक चलती कार को घेरकर लाठी- डंडों से हमला कर दिया और चालक पिटाई कर दी। इसके बाद हमलावर धमकी देते हुए फरार हो गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कई बाइक सवार युवक कार को ओवरटेक कर उसे रोकने की कोशिश कर रहे हैं। इस दौरान कार चालक फोन पर किसी परिचित से मदद मांगते हुए बता रहा है कि करीब 20 युवक उसका पीछा कर रहे हैं। कुछ ही देर में युवक हाथों में डंडे लेकर कार के पीछे दौड़ते नजर आते हैं। आरोप है कि उन्होंने कार के शीशे और बॉडी पर हमला कर तोड़फोड़ की। इसके बाद चालक को बाहर निकालकर उसके साथ मारपीट की और गाली-गलौज करते हुए हाईवे पर उत्पात मचाया।
घटना के दौरान कुछ युवकों के पास डंडे जैसे हथियार भी दिखाई दिए, जिससे राहगीरों में भय फैल गया और कुछ समय के लिए हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने हाईवे पर बढ़ती गुंडागर्दी पर चिंता जताते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और तहरीर मिलने पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


Sourse: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *