DniNews.Live

मेरठ में सीलिंग कार्रवाई करने पहुंची निगम टीम का विरोध:त्यागी हॉस्टल पर बकाया होने के चलते पहुंचे थी टीम, हंगामे के बाद वापस लौटी

मेरठ नगर निगम द्वारा गृहकर के बकायदारों पर अभियान के तहत सीलिंग की कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में बुधवार को टीम वेस्टर्न रोड स्थित त्यागी हॉसटल पहुंची जिसका स्थानीय लोगों ने विरोध किया तो टीम और स्थानियों के बीच जमकर हंगामा हुआ। हालांकि इसके बाद टीम ने सील हटाकर वापस लौट गई। स्थानीय लोगों ने किया विरोध कार्रवाई करने पहुंची टीम ने जब हॉस्टल पर ताला लगाया तो लोगों ने विरोध कर दिया। उनका आरोप था कि टीम ने पहले कोई नोटिस नहीं दिया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हॉस्टल में रहने वाले बचचों का बाहर आना जाना भी प्रभावित हो जाएगा। साथ ही जो किरायदार हैं उन्होंने भी इस कार्रवाई का विरोध किया। सभी को दिए गए नोटिस मौके पर पहुंचे अधिकारियों का कहना था कि सभी लिखित नोटिस पहे ही दिए गए थे इसके बाद भी लगभग 1300000 का कर था जो दिया नहीं गया । इसके बाद ही टीम आज कार्रवाई करने पुंची। हालांकि टीम और स्थानीय लोगों के बीच खूब हंगामा हुआ। हंगामें के बाद हटी सील स्थानीय लोगों ने जब इस कार्रवाई का विरोध किया तो टीम ने हॉस्टल का ताला खोल दिया। मौके पर पहुंचे आरटीआई एक्टिविस्ट संदीप पहल ने कहा कि नगर निगम के अधिकारी कार्रवाई के नाम पर आम जनता का शोषण कर रह हैं और जबकि खुद नगर निगम में घोटालों की भरमार से शहर की जनता परेशान है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *