DniNews.Live

मेरठ में रोडवेज बस ने स्कूटी सवार को रौंदा, मौत:सदर बाजार के चिराग चौराहे पर हुआ हादसा, आरोपी चालक बस छोड़कर हुआ फरार

मेरठ में शुक्रवार शाम ड्यूटी से लौट रहे स्कूट सवार को मुजफ्फरनगर डिपो की बेकाबू रोडवेज बस ने टक्कर मारकर रौंद दिया। गंभीर हालत में स्कूटी सवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। स्कूटी सवार की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा है। हादसे के बाद चालक बस छोड़कर फरार है। पुलिस ने रोडवेज बस व स्कूटी को कब्जे में ले लिया है। पहले एक नजर हादसे पर
शुक्रवार शाम करीब सात बजे सफेद रंग की स्कूटी पर सवार एक शख्स माल रोड से चिराग चौराहे की तरफ बढ़ा। जैसे ही स्कूटी सवार ने चौराहा पार करने का प्रयास किया, अचानक बेगमपुल की तरफ से आ रही एक रोडवेज बस के चालक ने लापरवाही से बस दौड़ाते हुए स्कूटी सवार को टक्कर मारी और करीब 20 मीटर तक घसीटकर ले गया। लहूलुहान अवस्था में अस्पताल भेजा
हादसा होते देख राहगीर जोर से चिल्लाए और बस के पीछे दौड़े। इसी चौराहे पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी भी ड्यूटी करते हैं, वह भी दौड़कर मौके पर पहुंचे और स्कूटी सवार को संभाला। स्कूटी पूरी तरह चकनाचूर हो चुकी थी। उस पर सवार शख्स भी लहूलुहान होकर बेहोश हो गए थे। आनन फानन में लोगों ने उन्हें पास के एक निजी अस्पताल भेज लेकिन चिकित्सक ना होने की बात कहकर वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। रोते बिलखते परिजन अस्पताल पहुंचे जिला अस्पताल पहुंचने के बाद चिकित्सको ने स्कूटी सवार को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने जेब से मिले मोबाइल नंबर के आधार पर परिजनों से संपर्क साधा। मृतक की पहचान रोहटा रोड गोकुल विहार निवासी 50 वर्षीय जितेंद्र कुमार के रूप में हुई जो गंगानगर में काम करते हैं और अपने घर लौट रहे थे। हादसे की सूचना पर उनका बेटा जतिन परिवार के अन्य लोगों के साथ अस्पताल आ गया। जितेंद्र की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। आरोपी बस चालक मौके से हुआ फरार
जिस रोडवेज बस से यह हादसा हुआ, वह मुजफ्फरनगर डिपो की बस है। बस का नंबर UP78-HT-7935 जबकि स्कूटी का नंबर UP15-CC-7379 है। हादसे के बाद आरोपी बस का चालक मौके पर ही बस को छोड़कर फरार हो गया। उसमें बैठी सवारियां भी धीरे धीरे उतर गईं। इसके बाद मौके पर पहुंचे सदर बाजार थाने के सब इंस्पेक्टर अभिलाष कुमार ने अफसरों को सूचना दी और बस व स्कूटी को कब्जे में लेकर थाने भिजवाया।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *