मेरठ में जिला जज/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर), राजकीय बाल गृह (बालक), राजकीय महिला शरणालय, पश्चातवर्ती देखरेख संगठन और राजकीय बाल गृह (शिशु) का औचक निरीक्षण किया गया। विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो) मोहम्मद बाबर खान और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचि नम्रता सिंह ने यह निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान, किशोरों के भोजन संबंधी मामलों और उनकी पत्रावलियों की गहनता से जांच की गई। अधिकारियों ने संस्थान में मौजूद व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। सचिव नम्रता सिंह ने सीधे संवाद कर संस्थानों में रह रहे लोगों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने पूर्व में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की स्थिति की भी समीक्षा की। समग्र व्यवस्थाओं का जायजा लेने के बाद, अधिकारियों ने संस्थानों में सुधार और बेहतर प्रबंधन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

Leave a Reply