DniNews.Live

मेरठ में मसाज पार्लर की आड़ में सेक्स रैकेट:पुलिस ने किया भंडाफोड़, 3 महिलाएं समेत 6 हिरासत में

मेरठ के टीपीनगर थाना क्षेत्र में दिल्ली रोड पर एक मसाज और ब्यूटी पार्लर की आड़ में चल रहे कथित सेक्स रैकेट का पुलिस ने सोमवार देर शाम भंडाफोड़ किया। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) और स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में मौके से तीन महिलाओं सहित कुल छह लोगों को हिरासत में लिया गया है। एएचटीयू थाना प्रभारी रविंद्र सिंह को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दिल्ली रोड स्थित बहादुर मोटर के पास शारदा प्लाजा में संचालित एक ब्यूटी पार्लर में अनैतिक गतिविधियां चल रही हैं। सूचना की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने तत्काल क्षेत्राधिकारी ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना को इसकी जानकारी दी।
क्षेत्राधिकारी सौम्या अस्थाना के निर्देशन में पुलिस की दो टीमें गठित की गईं। योजनाबद्ध तरीके से ब्यूटी पार्लर पर छापेमारी की गई। पुलिस टीम के दबिश देते ही अंदर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके से तीन महिलाओं और तीन युवकों को हिरासत में लिया। छापेमारी के दौरान पार्लर के अंदर से कुछ आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई है, जिससे अनैतिक गतिविधियों के संचालन की पुष्टि होती है। पुलिस फिलहाल सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है और पूरे नेटवर्क की गहन जांच जारी है। सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि मामले में गहन जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि शहर में इस तरह की अवैध गतिविधियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है। आसपास के लोगों में भी इस घटना को लेकर चर्चा का माहौल है। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि इस रैकेट से जुड़े अन्य लोग कौन हैं और यह नेटवर्क कब से संचालित हो रहा था।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *