Breaking News

मेरठ में बहन ने शराब में मिलाया था जहर:बोली- बॉयफ्रेंड से मिलने नहीं देता था; मैं सिर्फ भाई को मारना चाहती थी, बाबूराम-जितेंद्र बेवजह मारे गए


                 मेरठ में बहन ने शराब में मिलाया था जहर:बोली- बॉयफ्रेंड से मिलने नहीं देता था; मैं सिर्फ भाई को मारना चाहती थी, बाबूराम-जितेंद्र बेवजह मारे गए

मेरठ में बहन ने शराब में मिलाया था जहर:बोली- बॉयफ्रेंड से मिलने नहीं देता था; मैं सिर्फ भाई को मारना चाहती थी, बाबूराम-जितेंद्र बेवजह मारे गए

मेरठ के दौराला में 3 लोगों की मौत शराब में जहर मिलाने से हुई थी। पुलिस ने एक युवती और उसके बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में युवती ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। युवती ने कहा- मैं अपने भाई को मारना चाहती थी, इसलिए शराब में जहर मिलाया था। युवती ने बताया- हम और पवन एक-दूसरे से प्यार करते हैं। मेरे भाई अंकित को इसकी जानकारी हो गई थी। वह हमें बात करने से मना करता था और मिलने भी नहीं देता था। फिर हम दोनों ने मिलकर भाई को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया। इसके बाद पवन ने मुझे शराब खरीदकर दी। मैंने उस शराब में जहर मिलाकर रख दिया। इसके बाद भाई ने वही शराब अपने दोस्तों के साथ मिलकर पी ली, जिससे तीनों की मौत हो गई। आरोपी ने युवती ने कहा- मैं उन दोनों को मारना नहीं चाहती थी, मैं सिर्फ अपने भाई को मारना चाहती थी। हालांकि इस मामले में पुलिस अभी पूछताछ कर रही है। 3 अप्रैल को शराब पीने के बाद 3 लोगों की मौत हो गई थी। पूरा मामला दौराला थाना क्षेत्र का है। अब जानिए पूरा मामला…. शराब पीने के बाद उल्टी-पेट में दर्द, फिर बेहोश हुए सभी सरस्वती कॉलोनी में रहने वाले बाबूराम (60 साल) किराना व्यापारी थे। उनका तेल का भी बिजनेस है। बाबूराम की दुकान में जितेंद्र (45) और अंकित उर्फ दौलत (32) काम करते थे। जितेंद्र वार्ड संख्या 12 के दयानंदपुरी का रहने वाला था। जबकि, अंकित उर्फ दौलत सरस्वती कॉलोनी में अपनी बहन अलका के साथ रहता था। शुक्रवार शाम अंकित सरसों का तेल निकलवाने के लिए बाबूराम की चक्की पर गया। वह घर से शराब का एक पैक भी ले गया। चक्की के पास ही वह शराब पी रहा था, तभी बाबूराम और जितेंद्र भी पहुंचे। उन दोनों ने भी साथ में शराब पी। इसी दौरान उनकी हालत बिगड़ने लगी। तीनों को बदहवास देख वहां मौजूद लोग सकते में आ गए। लोगों ने एक-दूसरे की मदद से उन्हें पास के आर्यावर्त अस्पताल पहुंचाया, जहां जितेंद्र और अंकित को मृत घोषित किया गया। बाबूराम की हालत गंभीर थी। उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया। लेकिन थोड़ी देर बाद उनकी भी मौत हो गई। जहरीली शराब पीने की बात सामने आई एक साथ 3 लोगों की मौत के बाद हंगामा मच गया। सभी का कहना था कि जहरीली शराब पीने से तीनों की मौत हुई है। प्रशासन भी इस मामले में एक्टिव हो गया। डीएम डॉ. वीके सिंह और एसएसपी अविनाश पांडेय अपने साथ जिला आबकारी अधिकारी प्रदीप कुमार को लेकर दौराला पहुंचे। उन्होंने छानबीन शुरु करा दी। देशी शराब की जितनी भी दुकानें थीं, सभी को बंद कराकर आबकारी ने जांच शुरु कर दी। लेकिन जहरीली शराब जैसी कोई जानकारी नहीं मिली। प्रशासन का कहना था कि लगभग 400 टेट्रा पैक इस शराब के बिके हैं, लेकिन मौत केवल 3 लोगों की हुई है, जिन्होंने एक साथ बैठकर शराब पी। अगर शराब मिलावटी या नकली होती तो मरने अथवा बीमार पड़ने वालों की संख्या कहीं अधिक होती। जैसा बताया गया था, वैसा ही हुआ। शनिवार शाम आई रिपोर्ट में साफ हो गया कि शराब ठीक थी। उसमें किसी ने जहर मिलाया गया था। बहन पर गहराता चला गया शक रिपोर्ट में जहर की बात सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। अंकित की करीब 12 साल पहले शादी हुई थी। लेकिन बाद में उसका पत्नी उसे छोड़कर चली गई और रिश्ता बिलकुल खत्म हो गया। ऐसे में अंकित अपनी बहन अलका के साथ अकेले रहता था। अंकित की मौत के बाद अलका बिलकुल भी दुखी नहीं थी। ऐसे में पुलिस को अलका पर शक हुआ। पुलिस ने अलका से पूछताछ शुरू की तो वह तरह-तरह के बयान देती रही है। ऐसे में पुलिस का शक और गहरा होता गया। शनिवार दोपहर तक पुलिस ने किसी को शक नहीं होने दिया। जैसे ही अंतिम संस्कार हुआ, पुलिस ने पहले अलका और फिर उसके प्रेमी पवन उर्फ पोली को हिरासत में ले लिया। अंकित शराब पीने का आदी था पुलिस ने दोनों से सख्ती से पूछताछ की। अलका ने बताया- अंकित शादी नहीं कर रहा था और हमारी उम्र निकलती जा रही थी। इसी बीच गांव के पवन उर्फ पोली से मुझे प्यार हो गया। अंकित को इसका पता चला तो वह लड़ाई करने लगा। इसी बात लेकर आए दिन झगड़ा होता था। फिर पवन के साथ मिलकर हमने अंकित को मारने का प्लान बनाया। अंकित शराब पीने का आदी था, जिसका फायदा उठाकर इस साजिश को अंजाम दिया।
अलका लगातार ड्रामा रचती रही पुलिस अधिकारियों का कहना है- अलका लगातार ड्रामा रचती रही और जांच को भटकाने का प्रयास करती रही, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर कई अहम तथ्य सामने आने लगे। इसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच का दायरा बढ़ाया और उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस का मानना है कि यह मामला साधारण हादसा नहीं, बल्कि सुनियोजित साजिश का परिणाम हो सकता है। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है और जल्द ही पूरे मामले का आधिकारिक खुलासा किए जाने की बात कही जा रही है। ————————– ये खबर भी पढ़ें… बेटी के तलाक पर रिटायर्ड जज पिता ने ढोल-नगाड़े बजवाए:परिवार ने जमकर डांस किया; 8 साल पहले मेजर से हुई थी शादी
मेरठ में शनिवार को तलाक का एक अनोखा मामला सामने आया। यहां एक परिवार ने तलाक के बाद बेटी का फूल-मालाओं से स्वागत किया। ढोल की थाप पर लोग कोर्ट से घर तक नाचते-गाते नजर आए। मिठाइयां बांटी गईं। पढ़ें पूरी खबर…


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *