DniNews.Live

मेरठ में पीएनजी पाइपलाइन बिछाने की तैयारी तेज:औद्योगिक व रिहायशी क्षेत्रों में गैस सप्लाई का रोडमैप तैयार

औद्योगिक और रिहायशी इलाकों में पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है। गैस पाइपलाइन बिछाने की प्रक्रिया को गति देने के लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एक समन्वय समिति का गठन किया गया है, जिसकी बैठक आयोजित की जाएगी। इस समिति में जिलाधिकारी को अध्यक्ष, पुलिस अधीक्षक को सदस्य सचिव और जिला पूर्ति अधिकारी को संयोजक बनाया गया है। इसके अलावा पीडब्ल्यूडी और पीवीवीएनएल के अधीक्षण अभियंता, इंडियन ऑयल, हिंदुस्तान पेट्रोलियम और भारत पेट्रोलियम के अधिकारी, गेल और आईजीएल गैस कंपनियों के प्रतिनिधि तथा स्थानीय उद्यमियों को भी शामिल किया गया है। जिला पूर्ति अधिकारी विनय कुमार सिंह के अनुसार, समन्वय समिति की बैठक में गैस कंपनियों के सामने आ रही समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। साथ ही उद्यमियों के माध्यम से यह भी चिन्हित किया जाएगा कि किन क्षेत्रों में प्राथमिकता के आधार पर पाइपलाइन बिछाई जा सकती है। प्रशासन का लक्ष्य है कि सभी बाधाओं को दूर कर जल्द से जल्द शहर के अधिक से अधिक हिस्सों में पीएनजी की सुविधा पहुंचाई जाए, जिससे उद्योगों को सस्ती और स्वच्छ ऊर्जा मिल सके और आम नागरिकों को भी राहत मिले।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *