मेरठ में पति पत्नी की जिंदा जलकर मौत:पति-पत्नी ने खुद को लगाई थी आग, काफी समय में चल रहा था विवाद
![]()
मेरठ में पति पत्नी की जिंदा जलकर मौत:पति-पत्नी ने खुद को लगाई थी आग, काफी समय में चल रहा था विवाद
मेरठ में नशे को लेकर हुए विवाद में पति-पत्नी की मौत हो गई है। दोनों ने खुद को आग लगा ली थी। इस घटना में रविवार शाम को पत्नी ने दम तोड़ दिया था, जबकि सोमवार को पति ने भी इलाज के दौरान अंतिम सांस ली। उमर नगर निवासी जुबैर और उनकी पत्नी निदा के बीच नशे को लेकर विवाद हुआ था। विवाद बढ़ने पर दोनों ने खुद को आग लगा ली। घटना के बाद परिजनों और पड़ोसियों ने उन्हें हापुड़ रोड स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचाया। गंभीर हालत के कारण उन्हें दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान रविवार शाम को निदा की मौत हो गई थी। इसके बाद सोमवार दोपहर को जुबैर ने भी अस्पताल में दम तोड़ दिया। पति-पत्नी की मौत से परिवार में गहरा दुख है। पुलिस ने जुबैर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, सोमवार शाम को उसका दफीना किया जाएगा। दोनों पक्षों ने इस मामले में किसी भी पुलिस कार्रवाई से इनकार किया है। मामला लोहिया नगर थाना क्षेत्र के उमर नगर का है।
अब जानिए पूरा मामला
जुबैर पुत्र हारून लोहिया नगर के उमर नगर के रहने वाले थे। इलाके में ही पिता के साथ कपड़े की फैक्ट्री चलाते थे। कोतवाली क्षेत्र की पीर वाली गली निवासी निदा की शादी करीब 5 साल पहले उमरनगर निवासी जुबैर से हुई थी। दोनों के दो छोटे बच्चे भी हैं। बताया जा रहा है कि जुबेर को नशे की लत थी, जिसका पत्नी अक्सर विरोध करती थी। शनिवार दोपहर में भी इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर जुबेर ने गुस्से में आकर पेट्रोल की बोतल लाकर पत्नी पर छिड़क दिया। इस दौरान पत्नी ने खुद को बचाने की कोशिश की, जिससे छीना-झपटी में पेट्रोल जुबेर पर भी गिर गया। जैसे ही उसने आग लगाने की कोशिश की, वह खुद भी आग की लपटों में घिर गया। इलाज के दौरान पति की हुई मौत
घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और दोनों को आनन-फानन में मेरठ के हापुड़ रोड पर मौजूद राजधानी हॉस्पिटल में अस्पताल भर्ती कराया गया। सूचना मिलते ही लोहिया नगर पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी। डॉक्टरों ने दोनों की हालत को देखते हुए उन्हें दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रेफर कर दिया, जहां रविवार शाम में निदा की उपचार के दौरान मौत हो गई। जिसकी खबर परिजनों को मिलते ही घर में मातम पसर गया। पुलिस ने महिला शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं जुबेर की हालत भी नाजुक बनी हुई थी। आज दोपहर में पति की भी मौत हो गई है। दोनों एक दूसरे से बेइंतहा प्यार करते थे
वहीं इलाके के ही रहने वाले एक युवक ने नाम ना बताने की शर्त जानकारी देते हुए बताया- दोनों पति-पत्नी में काफी मोहब्बत थी। दोनों एक दूसरे से बेइंतहा प्यार करते थे। हालांकि जब से जुबेर ने नशा लेना शुरू किया था। तब से इलाके के लोग उससे दूर होने लगे थे। उन्होंने बताया कि पत्नी जुबेर के नशे का विरोध तो करती थी, लेकिन आग लगाने का कारण यह नहीं है। उन्होंने बताया कि निदा अपने माई के जाने की जिद कर रही थी। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ था आशंका है कि इसी विवाद के चलते दोनों ने खुद को आग लगा ली। मामले में लोहिया नगर थाना प्रभारी सुमित तोमर का कहना है कि मामले में अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर प्राप्त होने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
Source: Dainik Bhaskar via DNI News
