DniNews.Live

मेरठ में दोपहर के समय अचानक शुरू हुई बूंदाबांदी:तेज हवा और बरसात से बदला मौसम का मिजाज, गेहूं और आलू की फसल को फायदा


                 मेरठ में दोपहर के समय अचानक शुरू हुई बूंदाबांदी:तेज हवा और बरसात से बदला मौसम का मिजाज, गेहूं और आलू की फसल को फायदा

मेरठ में दोपहर के समय अचानक शुरू हुई बूंदाबांदी:तेज हवा और बरसात से बदला मौसम का मिजाज, गेहूं और आलू की फसल को फायदा

मेरठ में बुधवार देर शाम तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई। अचानक बदले मौसम ने लोगों को गर्मी से राहत दी। तापमान में गिरावट भी दर्ज की गई। इसके बाद गुरूवार दोपहर भी आसमान में छाई घटा के बीच कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश शुरू हो गई है। कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही के मुताबिक, बारिश का यह सिलसिला 21 मार्च की दोपहर तक जारी रह सकता है। उन्होंने बताया कि 20 मार्च को सबसे अधिक बारिश होने की संभावना है। इस दौरान तेज हवाएं चलेंगी और गरज-चमक के साथ बारिश होगी। कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की भी आशंका जताई गई है, जिससे मौसम और ठंडा हो सकता है। अगले 24 घंटे में तापमान गिरेगा चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की मौसम वेधशाला के अनुसार, अधिकतम तापमान 32.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। आने वाले 24 घंटों में तापमान में और गिरावट होने की संभावना है। बारिश के चलते दिन के तापमान में गिरावट आएगी, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। साथ ही हवा की गुणवत्ता में भी सुधार देखने को मिलेगा। बुधवार को मेरठ का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 168 दर्ज किया गया, जो मध्यम श्रेणी में आता है। फसल को फायदा होगा बारिश का असर खेती पर भी सकारात्मक पड़ने की उम्मीद है। कृषि वैज्ञानिक डॉ. आरएस सेंगर के अनुसार, गेहूं, सरसों, चना और आलू की फसलों को इस बारिश से लाभ मिलेगा। खासकर गेहूं की फसल में नमी बढ़ने से उत्पादन बेहतर होने की संभावना है। आलू की खुदाई से पहले जमीन में पर्याप्त नमी बने रहना किसानों के लिए फायदेमंद रहेगा। मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है, विशेषकर तेज हवाओं और संभावित ओलावृष्टि को देखते हुए।


Sourse: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *