मेरठ में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गौरव भाटी के नेतृत्व में एक विशेष बैठक आयोजित की गई। यह बैठक चंदन भवन, बुढ़ाना गेट स्थित जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में संगठन के कार्यों की समीक्षा और भविष्य के कार्यक्रमों की योजना बनाने के उद्देश्य से बुलाई गई थी। बैठक में वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए और जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया। सभी पदाधिकारियों ने अपनी पूरी शक्ति से कार्य करने का आश्वासन दिया।
जिला अध्यक्ष गौरव भाटी ने सभी पदाधिकारियों से अपने-अपने क्षेत्रों में जनता से सीधा जुड़ाव बनाने और उनके कार्यों को प्राथमिकता देने का आह्वान किया। उन्होंने जोर देकर कहा कि जनता से सीधा संपर्क स्थापित किए बिना सफलता प्राप्त करना संभव नहीं है। सभी उपस्थित सदस्यों ने एकमत से उनके विचारों का समर्थन किया। जिला प्रवक्ता सय्यद आमिर रज़ा ने पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि जन समस्याओं को लेकर जल्द ही एक बड़ा धरना आयोजित किया जाएगा, जिसके लिए सभी को तैयार रहना चाहिए। बैठक में उदयवीर त्यागी, मोहम्मद इमरान, योगी जाटव, राकेश कुशवाह, डॉ ज़फरुल्ला खान, नसीम सैफी, मासूम असगर, अब्दुल सत्तार, मुरसलीन चौहान, जवाहर सिंह, अनीस खान, नासिर त्यागी, डॉ जाहिद, विजय चिकारा, गजे सिंह, राहुल जड़ोदिया, अवनीश पंवार, शिवा सैनी, रामाकांत शर्मा, अताउल्लाह शेख़, उमरदराज़, अर्चित गुप्ता, मतलूब, मतीन रज़ी, अरशद खान, सईद कुरैशी, रियाज़ूल्ला खान, सुबनीश मावी, विजय त्यागी, इरशाद सैफी, कपिल मावी, मुजीब खान, रईस चौहान, सोनू शर्मा, नेमपाल तोमर, भूरा मुंडाली और सलाउद्दीन सैफी सहित कई अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply