DniNews.Live

मेरठ में आज फिर बारिश की संभावना:तापमान में आएगी गिरावट, किसानों को मिलेगा फयादा

मेरठ में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। शुक्रवार से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण क्षेत्र में बारिश की संभावना जताई गई है। इसके चलते तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। पिछले दिनों तेज धूप और बढ़ते तापमान ने लोगों को परेशान कर दिया था। 25 मार्च को अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि दिन और रात के तापमान में करीब दो डिग्री की बढ़ोतरी हुई थी।
मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही के अनुसार, शुक्रवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे और कई स्थानों पर तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसका असर पूरे पश्चिमी यूपी के कई जिलों में देखने को मिलेगा। बारिश और बादलों की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी, जिससे गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। वहीं, कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि यह मौसम गेहूं, सरसों और सब्जी फसलों के लिए फायदेमंद साबित होगा। खासकर गेहूं की फसल में दाना भरने के लिए यह समय अनुकूल माना जा रहा है। सुबह के समय साफ रहा मौसम सुबह के समय हल्की घटा के बीच सूरज निकला और कुछ ही देर में साफ मौसम के बीच धूप खिल गई। इसके साथ ही हल्की हवा भी सुबह के समय चली जिस से गर्मी से राहम मिली। मौसम विभाग द्वारा जारी पुर्वानुमान के अनुसार शाम तक मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।
वायु गुणवत्ता में भी हल्का सुधार देखने को मिला है। एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 131 दर्ज किया गया, जो मध्यम श्रेणी में आता है। मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि तेज हवाओं और बारिश के दौरान सतर्क रहें, खासकर खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचें।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *