DniNews.Live

मेरठ में आंबेडकर की प्रतिमा अनावरण में पहुंचे संगीत सोम:नीली पगड़ी और गमछा पहनकर मायावती की तारीफ और समाजवादी पार्टी पर कसा तंज

मेरठ की सरधना विधानसभा के भगवानपुर गांव में संविधान निर्माता बाबा भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में पूर्व विधायक संगीत सोम पहुंचे। जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए दलित समाज को जोड़कर मायावती की तारीफ की। मैं जातियों का झगड़ा करने की बात नहीं करता संगीत सोम ने प्रतिमा अनावरण के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मैं कभी भी जातियों को लड़वाने की बात नहीं करता। झगड़ा कराने का काम तो पूरे प्रदेश में समाजवादी और कांग्रेस पार्टी ने ले रखा है, यही उनका काम है । उनका यही एक काम है कि किसी भी तरीके से दलित समाज को किसी न किसी जाति से लड़ते रहो और दलित समाज को आगे बढ़ने का मौका मत दो। मैं उन लोगों से भी बताना चाहता हूं कि दलित समाज भी अब यह बात जान चुका है कि आप सिर्फ वोट की राजनीति करते हो । दलित समाज यह भी जानता है कि जब तुम्हारी सरकार होती थी तो आपने कभी कोशिश नहीं करी कि दलित समाज के लोग भी बाहर आ जाए। उन्होंने कहा कि बीते दिनों जब पता चला कि बाबा साहब की प्रतिमा को भगवानपुर में खंडित करने का काम हुआ है। वहां मैं पहुंचा और मुझे विश्वास था कि अगर हमारी माता बहने और युवा साथी वहां हैं तो वह सब लोग जब मैं जाऊंगा और जो मैं कहूंगा उसको मानेंगे। सब लोगों से मैंने कहा कि आप चिंता मत कीजिए 30 तारीख को अनावरण होना था और 30 को ही होगा बहुत कोशिश की लोगों ने की मूर्ति का अनावरण न हो। लेकिन उनकी इस साजिश को हमने कामयाब नहीं होने दिया। सरधना कस्बे में भी कभी बाबासाहेब की प्रतिमा नहीं लग पाई थी लेकिन मैंने वहां भी अपने कार्यकाल में एक पार्क बाबा साहब के नाम से बनवाकर प्रतिमा लगवाने का काम किया। मैंने कोई एहसान नहीं किया उन्होंने कहा कि मैंने किसी पर कोई एहसान नहीं किया है बल्कि उन बाबा साहब का एहसान उतारना चाहता हूं कि जिसनें हमें इस लायक बनाया कि आज हम आपके सामने खड़े होकर भाषण देने की चेष्टा कर रहे हैं। उन्होंने हमें बताया कि मैं उन लोगों को हमेशा कहना चाहता हूं जो बाबा साहब को जाति में बांटना चाहते हैं मैं हाथ जोड़कर अपील करना चाहता हूं बाबा साहब किसी एक जाति बिरादरी के नहीं थे बल्कि बाबा साहब पूरे भारत के थे है और रहेंगे।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *