DniNews.Live

मेरठ में अगले 24 घंटों में बारिश का अलर्ट:सीजन में पहली बार 36 डिग्री पहुंचा दिन का तापमान, जल्द मिलेगी गर्मी से राहत

मेरठ में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। सोमवार को जहां दिन की शुरुआत तेज धूप और बढ़ती गर्मी के साथ हुई, वहीं दोपहर बाद आसमान में बादल छाने लगे और तेज आंधी ने मौसम को सुहावना बना दिया। इस बदलाव के चलते लोगों को गर्मी से राहत महसूस हुई।
मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन में अब तक का सबसे अधिक तापमान रहा। वहीं रात का न्यूनतम तापमान 19.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दोपहर बाद अचानक तेज हवाएं चलने लगीं, जिससे धूल भरी आंधी का असर भी देखने को मिला। कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई, जिससे तापमान में थोड़ी गिरावट आई और मौसम सुहावना हो गया।
मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान मेरठ और आसपास के क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। साथ ही तेज हवाएं भी चल सकती हैं। उन्होंने बताया कि यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण हो रहा है, जिसका असर पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में देखा जा रहा है। इस अचानक बदलाव का असर जनजीवन पर भी पड़ा। दिनभर की गर्मी के बाद शाम को ठंडी हवाओं ने लोगों को राहत दी और बाजारों व सड़कों पर चहल-पहल बढ़ गई। हालांकि आंधी के कारण कुछ जगहों पर धूल उड़ने से लोगों को परेशानी भी झेलनी पड़ी।
मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों पर जाने से बचें और तेज आंधी या बिजली गिरने की स्थिति में सुरक्षित स्थानों पर रहें। आने वाले दिनों में तापमान में उतार-चढ़ाव बना रह सकता

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *