DniNews.Live

मेरठ में अंतरराज्यीय वाहन चोर गैंग का भंडाफोड़:5 बदमाश गिरफ्तार, 12 बाइक और 2 स्कूटी बरामद

मेरठ के लोहियानगर थाना पुलिस ने एक अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 12 चोरी की मोटरसाइकिलें, 2 स्कूटी, 4 साइलेंसर और 2 फर्जी नंबर प्लेट बरामद की गई हैं। एसएसपी अविनाश पांडेय ने रविवार शाम पुलिस लाइन में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस मामले का खुलासा किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दिलशाद उर्फ मोटा, नौशाद उर्फ गूंगा, आस मोहम्मद, नाजिम और आसिफ के रूप में हुई है। ये सभी मेरठ के मुंडाली और लोहियानगर क्षेत्र के निवासी हैं।
एसएसपी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने जाकिर कॉलोनी क्षेत्र में एक खाली पड़े खंडहर मकान में छापा मारा। यहीं से सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और चोरी के वाहन व अन्य सामान बरामद हुए। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी मेरठ, गाजियाबाद और दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न इलाकों से बाइक और स्कूटी चोरी करते थे। चोरी के बाद वाहनों को सुनसान जगहों पर छिपाकर रखा जाता था और बाद में फर्जी नंबर प्लेट लगाकर उन्हें बेच दिया जाता था। पुलिस के अनुसार, आरोपी लंबे समय से इस अवैध धंधे में सक्रिय थे और कई वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है। एसएसपी अविनाश पांडेय ने बताया कि इस गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की भी तलाश जारी है और जल्द ही पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *