DniNews.Live

मेरठ पुलिस को पसंद आया धुरंधर का एक्शन:पुलिसकर्मियों ने कहा RAW और इंटेलिजेंस की भूमिका शानदार , डिजिटल युग में कई चीज़ें नई सीखने को मिली

26 मार्च को शहर के शॉप्रिक्स मॉल स्थित वेव सिनेमा में यूपी पुलिस के करीब 420 दरोगा एसएसपी अविनाश पांडेय के साथ फिल्म ‘धुरंधर 2’ देखने पहुंचे। फिल्म खत्म होने के बाद पुलिसकर्मियों ने अलग -अलग प्रतिक्रिया दी और फिल्म की कहानी, एक्शन और देशभक्ति को जमकर सराहा। फिल्म देखने पहुंचे पुलिसकर्मी अमरीश ने बताया कि ‘धुरंधर 2’ बेहद शानदार फिल्म है, जिसमें इंटेलिजेंस एजेंसियों के काम करने के तरीके और आतंकवाद से जुड़े पहलुओं को प्रभावी ढंग से दिखाया गया है। उन्होंने कहा कि फिल्म में वास्तविकता के काफी करीब जाकर घटनाओं को प्रस्तुत किया गया है। वहीं एक महिला पुलिसकर्मी ने फिल्म में रणवीर सिंह के किरदार की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि फिल्म में देश के प्रति प्रेम और ड्यूटी के प्रति समर्पण को बेहद भावनात्मक तरीके से दिखाया गया है। किरदार का संघर्ष जहां परिवार के सदस्यों को खोने के बावजूद वह अपने मिशन से नहीं हटता दिल को छू लेने वाला है। एक अन्य पुलिसकर्मी ने बताया कि फिल्म क्राइम बेस्ड है और इससे काफी कुछ सीखने को मिला। खासकर क्रिमिनल हिस्ट्री, भारत-पाकिस्तान के अंतरराष्ट्रीय संबंध और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों को समझने में मदद मिली। पुष्पांजलि ने कहा कि फिल्म का हीरो और उसके एक्शन सीन सबसे ज्यादा प्रभावशाली लगे। वहीं कुछ अन्य पुलिसकर्मियों ने ‘जमील’ के किरदार को फिल्म का सबसे दमदार रोल बताया। एसआई अंशुल यादव ने भी फिल्म की सराहना करते हुए कहा कि ‘धुरंधर 2’ एक बेहतरीन देशभक्ति फिल्म है, जिसमें शानदार एक्शन और मजबूत किरदार देखने को मिलते हैं। कई पुलिसकर्मियों ने माना कि ऐसी फिल्में देशभक्ति की भावना को मजबूत करती हैं और समाज के लिए प्रेरणादायक होती हैं।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *