Breaking News

मेरठ नगर निगम ने कंकरखेड़ा में हटाया अतिक्रमण:नोटिस का पालन न करने वालों पर की गई चालान की कार्रवाई

मेरठ नगर निगम ने कंकरखेड़ा में हटाया अतिक्रमण:नोटिस का पालन न करने वालों पर की गई चालान की कार्रवाई


                 मेरठ नगर निगम ने कंकरखेड़ा में हटाया अतिक्रमण:नोटिस का पालन न करने वालों पर की गई चालान की कार्रवाई

मेरठ नगर निगम ने कंकरखेड़ा में हटाया अतिक्रमण:नोटिस का पालन न करने वालों पर की गई चालान की कार्रवाई

मेरठ नगर निगम द्वारा शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के अभियान के तहत नगर निगम की टीम ने शनिवार को कंकरखेड़ा क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध कब्जों को हटवा दिया। सुबह शुरू हुए इस अभियान में नगर निगम, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर सड़क और सार्वजनिक स्थानों पर किए गए अतिक्रमण को बुलडोजर की मदद से ध्वस्त किया। इरअसल निगम द्वारा अवैध रूप से सड़कों के किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए नोटिस दिए गए थे। इसके बाद भी व्यापारियों द्वारा अतिक्रमण नहीं हटाया गया। जिसके बाद शनिवार को टीम ने कार्रवाई करते हुए न सिर्फ अतिक्रमण हटाया बल्कि ऐसा करने वालों पर जुर्माना भी लगाया।
नगर निगम अधिकारियों के अनुसार कंकरखेड़ा में मुख्य मार्गों और बाजार क्षेत्र में लंबे समय से अतिक्रमण की शिकायतें मिल रही थीं। दुकानदारों और स्थानीय लोगों द्वारा सड़क किनारे अस्थायी निर्माण, ठेले और अवैध ढांचे खड़े कर दिए गए थे, जिससे यातायात बाधित हो रहा था और जाम की समस्या बढ़ रही थी। कार्रवाई के दौरान टीम ने सड़क किनारे बने शेड, टीन शेड, अवैध दुकानों के हिस्से और अन्य कब्जों को हटाया। कई स्थानों से सामान भी जब्त किया गया। अधिकारियों ने बताया कि पहले भी अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन पालन न होने पर सख्त कार्रवाई की गई।
नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि शहर में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और जिन लोगों ने दोबारा कब्जा किया, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हाल के दिनों में शहर के विभिन्न इलाकों में भी अतिक्रमण के खिलाफ नोटिस और कार्रवाई की गई है, ताकि यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाया जा सके। स्थानीय लोगों ने इस कार्रवाई का स्वागत करते हुए कहा कि इससे क्षेत्र में जाम की समस्या कम होगी और आवागमन सुगम बनेगा। हालांकि कुछ दुकानदारों ने विरोध भी जताया और समय देने की मांग की। प्रशासन ने साफ किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर किसी भी तरह का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी इसी तरह अभियान जारी रहेगा।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *