मेरठ जिले में सोमवार को शासन द्वारा नगर निगम के 10 मनोनीत पार्षदों की लिस्ट जारी की गई है। इसके साथ ही जिले की 13 नगर पंचायतों के 39 नामित सभासदों के नाम की लिस्ट भी जारी कर दी गई है। तेरह नगर पंचायतों में शासन द्वारा नामित सभासदों की नियुक्ति कर दी गई है। शासन की ओर से जारी सूची के अनुसार नगर पंचायतों में 39 सभासदों को नामित किया गया है। इनमें एक महिला सभासद भी शामिल हैं। शासन के आदेश के बाद संबंधित नगर पंचायत कार्यालयों में नामित सभासदों की सूची पहुंच गई है। नामित सभासदों के मनोनयन के बाद स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई है कि ये सभी नगर पंचायतों के विकास कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे और क्षेत्र की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाएंगे। पढ़िए किसको कौन सी नगर पंचायत में मिला स्थान
– नगर पंचायत करनावल में गौरव कुमार, गौरव शर्मा और निखिल शर्मा को नामित सभासद बनाया गया है। – नगर पंचायत खिवाई में आशा शर्मा, मोहित चौहान और अजय चौहान को सभासद नामित किया गया है। इनमें आशा शर्मा एकमात्र महिला सभासद हैं। – नगर पंचायत हर्रा में पवन चौहान, राधे श्याम और प्रदीप कुमार को नामित सभासद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। – नगर पंचायत खरखाैदा से रोहित गुप्ता, सुरेंद्र कुमार पांडे, मणिप्रकाश त्यागी – सिवालखास से बृज गोपाल, संजय कुमार, मोहम्मद फरमान – नगर पंचायत हस्तिनापुर से अमित कुमार गोलदार, हरेंद्र सिंह, संजय भड़ाना – नगर पंचायत किठौर से सोहित गोयल, नंदू जीनवाल, मनीष कुमार – नगर पंचायत परीक्षितगढ़ से राजेंद्र गर्ग, सुरेंद्र प्रजापति, कोशिंद्र कुमार – नगर पंचायत फलावदा से विवेक सैनी, नरेंद्र कुमार, अश्वनी बिश्नोई – नगर पंचायत बहसूमा से अमित गोयल, ओमवीर प्रजापति, जयवीर सिंह – नगर पंचायत लावड़ से चंद्रकांत शर्मा, जितेंद्र सैनी, ब्रह्म सिंह कश्यप – नगर पंचायत दौराला से प्रशांत अहलावत, धीरेंद्र भारद्वाज, संजय नामदेव शासन से नामित सभासद चुने गए हैं।
Source: Dainik Bhaskar via DNI News
Puri Khabar Yahan Padhein
Leave a Reply