DniNews.Live

मेरठ के सौरभ मर्डर केस में आज अंतिम गवाही:होटल मैनेजर जिला जज के सामने पेश होगा, मुस्कान ने साहिल के साथ मर्डर किया था

मेरठ के ब्रहमपुरी के चर्चित नीला ड्रम केस में आज बुधवार को 20वें गवाह की गवाही होगी। मर्चेंट नेवी ऑफिसर सौरभ हत्याकांड में ये अंतिम गवाही होगी। केस में पैरवी कर रहे वकीलों के अनुसार इस केस की चार्जशीट में पुलिस ने 33 गवाह बनाए थे। लेकिन केस की बारीकी और संवेदनशीलता के अनुसार 20 मुख्य गवाहों की गवाही की जा रही है। अब तक 19 गवाहियां हो चुकी हैं। अंतिम 20वीं गवाही बुधवार को होगी। केस में कसौल के होटल मैनेजर को गवाही के लिए बुलाया है। इससे पहले मनाली और शिमला के होटल मैनेजर की गवाही हो चुकी है। जिला जज कोर्ट में सौरभ हत्याकांड केस ट्रायल पर चल रहा है। लगातार सुनवाईयां हो रही हैं। माना जा रहा है कि 15 अप्रैल तक केस में अदालत का फैसला आ सकता है। मार्च 2026 में इस हत्याकांड को एक साल पूरा हो चुका है। इनकी हुई है अदालत में गवाही
सौरभ हत्याकांड में सौरभ के बड़े भाई राहुल, मां उषा देवी, दवादुकान संचालक, चाकू विक्रेता, सीमेंट विक्रेता, नीला ड्रम विक्रेता, मुस्कान को दवा लिखने वाले डॉक्टर, मुकदमा लिखने वाले पुलिसकर्मी, फस्ट आईओ, सेकेंड आईओ, फोरेंसिक टीम, ड्रम काटने वाला लेबर, सौरभ का दोस्त, मनाली से होटल मैनेजर, कसौल का होटल मैनेजर, कैब चालक, फोन कंपनी संचालक सहित टोटल 19 गवाही हो चुकी हैं। मनाली में पति पत्नी बनकर होटल में रुके थे मुस्कान-साहिल
मनाली के होटल मैनेजर खेमचंद को गवाही के लिए बुलाया गया। खेमचंद का कंचनीकुट के नाम से होटल चलाता है। खेमचंद पुत्र उत्तमचंद ने बताया कि मुस्कान-साहिल उसके होटल में आकर रुके थे। वकील विजय बहादुर सिंह ने बताया मनाली के होटल मैनेजर खेमचंद की गवाही हुई है। खेमचंद ने बताया कि मुस्कान-साहिल हमारे होटल में आए थे। रुके भी थे। वो अपने साथ होटल का वो एंट्री रजिस्टर लेकर आए थे। जो कोर्ट में दिखाया है। साथ ही कुछ फुटेज थी वो भी लेकर आए थे। उन्होंने पुलिस को जो रजिस्टर की एंट्री दी थी वो तस्दीक कराई है। बाकी और जो साक्ष्य थे वो भी अपने साथ लाए थे उनको दिखाया है। अभी सुनवाई की अगली तारीख तय नहीं हुई है। होटल में मुस्कान-साहिल ने लगाए थे आधार कार्ड
मुस्कान-साहिल ने मनाली के इस होटल में अपने-अपने आधारकार्ड सबमिट किए थे। दोनों लगातार घूमने भी गए और सेलिब्रेट भी किया। केस में पैरवी कर रहे डीजीसी केके चौबे ने बताया कि अब अगली तारीख 1 अप्रैल 2026 लगी है। इस दिन अंतिम गवाही रखी गई है। इसके बाद फाइनल जिरह होगी। इसके बाद 313 की प्रक्रिया शुरू होगी। संभावना है कि इस केस में 15 अप्रैल तक फैसला आ सकता है। तीन शिमला, मनाली का हो चुका है अब कसौल के होटल मैनेजर को बुलाया जा रहा है। अब सौरभ हत्याकांड को पूरा समझिए… 2016 : सौरभ पहली बार मुस्कान से मिला, परिवार से बगावत की
सौरभ राजपूत की जॉब मर्चेंट नेवी में थी। पोस्टिंग लंदन में थी। वह भारत आते-जाते रहते थे। ज्यादातर शिप पर विदेशों में ही रहते थे। 2016 में सौरभ मेरठ आए थे। यहीं पर पहली बार मुस्कान रस्तोगी से मुलाकात हुई। मुस्कान सौरभ के प्रोफाइल पर फिदा हो गई। दोनों घर वालों से छिपकर मिलने लगे। जब बात शादी तक पहुंची, तब परिवार का विरोध सामने आया। सौरभ के पिता मुन्नालाल, भाई राहुल और मां रेनू तैयार नहीं थे। मगर परिवार के खिलाफ जाकर सौरभ कुमार ने मुस्कान से लव मैरिज कर ली। इसी बात को लेकर परिजनों से विवाद चल रहा था। परिवार ने उन्हें प्रॉपर्टी से बेदखल कर दिया। सौरभ मुस्कान के साथ इंद्रानगर में ओमपाल के मकान में किराए पर रहने लगे थे। जहां पत्नी मुस्कान रस्तोगी और 8 साल की बेटी पीहू भी साथ रहती थी। पीहू सेकेंड क्लास की स्टूडेंट है। कोरोना काल में पीहू की पढ़ाई नहीं होने से वह 2 क्लास पीछे है। 2019 : साहिल से प्यार हुआ, शादी करने की प्लानिंग की
मुस्कान की कहानी के मुताबिक, इस लव स्टोरी में ट्विस्ट 2019 में आया। तब पीहू प्ले स्कूल में थी। मुस्कान बेटी को छोड़ने स्कूल जाती थी, क्योंकि सौरभ ज्यादातर बाहर रहते थे। स्कूल के बाहर ही पहली बार साहिल शुक्ला से मुस्कान की मुलाकात हुई। मुस्कान घर पर अकेली रहती थी। इसका फायदा साहिल ने उठाया। दोनों घर से बाहर मिलने लगे। दोनों के शारीरिक संबंध भी बने। मुस्कान के मुताबिक, 2022 तक सब कुछ सही चल रहा था। सौरभ सालभर में 2 से 3 महीने ही मेरठ में रहता था। बाकी वक्त मुस्कान साहिल के साथ गुजारती थी। मगर अब साहिल दबाव बनाने लगा कि शादी करेंगे और साथ रहेंगे। सौरभ को तलाक दे दो। सौरभ के सोने के बाद मुस्कान ने चाकू घोपा
25 फरवरी, 2025 को मुस्कान का जन्मदिन था। ठीक एक दिन पहले 24 फरवरी को सौरभ जन्मदिन मनाने मेरठ आया था। सौरभ के वापस आने के बाद साहिल परेशान रहने लगा। तय हुआ कि 4 मार्च को सौरभ को रास्ते से हटाना है। मुस्कान ने पहले पीहू को बेडरूम के बगल वाले कमरे में सुला दिया। उस रात डिनर में नशे की दवा मिला दी। सौरभ खाने के बाद जल्दी सो गया। इसके बाद मुस्कान ने साहिल को फोन किया। साहिल के आने के बाद मुस्कान ने सौरभ के सीने में चाकू घोंप दिया। सौरभ की मौत होने के बाद उसकी लाश को घसीटकर बाथरूम में ले गए। मुस्कान और साहिल ने मिलकर लाश के 4 टुकड़े किए। उन्हें छिपाने के लिए बाजार से पानी भरने वाला एक बड़ा प्लास्टिक का ड्रम लाए। लाश के टुकड़े इसी ड्रम में भर दिए गए। लाश के साथ रातभर दोनों लॉबी में रहे
मुस्कान और साहिल को पता था कि सड़ने के बाद लाश से बदबू आएगी। इसलिए लाश के ऊपर पानी डाला और सीमेंट भर दी। इसके बाद दोनों साथ में रातभर उसी लॉबी में रहे। 5 मार्च की सुबह मुस्कान ने पीहू को उठाया। पीहू को अपनी मां कविता के घर ले जाकर छोड़ दिया। फिर वापस आई और साहिल के साथ शिमला-मनाली घूमने चली गई। मुस्कान अपने साथ सौरभ का मोबाइल लेकर गई थी। वहीं से सौरभ का वॉट्सऐप चलाती रही। साहिल ने पुलिस को बताया कि शिमला के एक मंदिर में हम दोनों ने शादी की। मगर होटल, खाने-पीने और घूमने में हमारे पैसे खत्म हो रहे थे। सौरभ के बैंक अकाउंट में 6 लाख रुपए थे। मुस्कान उन रुपयों को निकाल नहीं पा रही थी। मां कविता के कहने पर 17 मार्च को मुस्कान साहिल के साथ मेरठ वापस लौट आई। इसके बाद पूरा मामला खुलता चला गया। मुस्कान गर्भवती, कोर्ट में सुनवाई चल रही
इस वक्त मुस्कान और साहिल मेरठ की जिला जेल में बंद हैं। उनके खिलाफ पुलिस चार्जशीट दाखिल हो चुकी है। मुस्कान गर्भवती है। उसको जेल के अस्पताल में रखा गया है। जबकि साहिल जेल में बागवानी के काम कर रहा है। इस केस में ड्राइवर, सीमेंट, चाकू और मेडिकल स्टोरी के संचालक के बयान हो चुके हैं। कोर्ट में बुधवार को एसएसआई कर्मवीर सिंह की गवाही थी। लेकिन वकीलों की हड़ताल के चलते गवाही नहीं हो सकी। अब गवाही के लिए दो दिसंबर की तारीख तय की गई है। एसएसआई कर्मवीर ने पंचनामा भरकर सौरभ के शव का पोस्टमार्टम कराया था। उसकी गवाही इस केस में महत्वपूर्ण है। ——————– ये भी पढ़ें – नीले ड्रम वाली मुस्कान बेटी के साथ जेल भेजी गई, मेरठ में सौरभ के भाई बोले- उसने गेम खेला, बच्ची को मार सकती है नीले ड्रम में पति को मारकर सीमेंट से जमा देने वाली मुस्कान में 24 नवंबर को बेटी को जन्म दिया। आज 26 नवंबर को मुस्कान मेडिकल अस्पताल से डिस्चार्ज की गई। बच्ची के साथ मुस्कान जिला जेल लाई गई। मुस्कान, उसकी बेटी दोनों अब जेल में ही रहेंगी। जेल में पहुंचते ही सबसे पहले जेल के डॉक्टर्स ने मुस्कान, उसकी बेटी का हेल्थ चेकअप किया। उनकी सारी हेल्थ डिटेल्स देखी गई हैं। पढ़िए पूरी खबर…

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *