DniNews.Live

मेरठ के काशी गांव में युवकों पर हमला:बुजुर्ग समेत 7 लोग गमभीर रुप से घायल,बजरंग दल के कार्यकर्ता ने पुलिस के खिलाफ की नारेबाजी

मेरठ में परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में मंगलवार शाम दौड लगाने पहुंचे दलित समुदाय के युवकों पर विशेष समुदाय के आधा दर्जन युवकों ने हमला कर दिया। हमले में दो युवक घायल हो गये। इसके बाद दलित समुदाय के घायल युवक अपने घर पहुंचे औश्र परिजनों को मामले की जानकारी दी। दलित पक्ष के लोग विरोध करने पहुंचे तो आरोप है कि विशेष समुदाय के एक दर्जन से अधिक युवकों ने दलित परिवार पर लाठी डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में एक बुजुर्ग सहित सात लोग घायल हो गए। सूचना पहुंची पुलिस को देखकर आरोपी अपने घर छोडकर फरार हो गए। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी भूडबराल भेजा। गंभीर रूप से घायल दो लोगों को सुभारती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर बजरंग दल के दर्जनों कार्यकर्ता काशी गांव पहुंचे और हंगामा करते हुए आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। घटना से जुड़ी तीन तस्वीरे… पुलिस के अनुसार मंगलवार शाम विवेक पुत्र सुनील और अर्जुन काशी अक्षरोंडा मार्ग पर रोजाना की तरह दौड लगाने पहुंचे थे। इसी दौरान परतापुर से सामान लेकर काशी लौट रहे हारूण,अशरफ और जुनैद ने विवेक और सुनील पर कमेंट कर दिया। दोनों युवकों ने विरोध किया तो हारूण ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर दोनों की पिटाई कर दी। इसके बाद विवेक और अर्जुन अपने घर पहुंचे और परिजनों को घटना के बारे में बताया जानकारी मिलने पर विवेक के पिता सुनील,दादा संतराम, भाई दिपांशु, चाचा कपिल चचेरा भाई विक्की और नितिन हारूण और जुनैद के घर विरोध करने पहुंचे आरोप है कि हारूण,जुनैद और अशरफ ने अपने साथियों के साथ मिलकर दलित परिवार पर लाडी डंडों और धारदार हथियारों से हमला बोल दिया। हमले में विवेक,सुनील,संतराम,दिपांशु,कपिल,विक्की और दिपांशु घायल हो गए। घटना को लेकर गांव में हडकंप मच गया। काशी गांव में दलित और विशेष समुदाय के विवाद को लेकर पुलिस महकमें में हडकंप मच गया। आनन फानन में भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस को आने की सूचना पर आरोपी पक्ष के लोग भाग निकले। पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी भूडबराल में भेजा। सुनील विवेक और कपिल की गंभीर हालत को देखते हुए सुभारती अस्पताल में भर्ती कराया गया। दलित समुदाय पर हमले की जानकारी मिलने पर बजरंग दल के दर्जनों कार्यकर्ता काशी गांव में पीडित पक्ष के घर पहुंचे और हंगामा करते हुए आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। इसके बाद बजरंग दल कार्यकर्ता परतापुर थाने पहुंचे और धरना प्रदर्शन करते हुए पुलिस विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पुलिस ने बजरंग दल कार्यकर्ताओं को अरोपियों पर सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। परतापुर थाना प्रभारी अजय शुक्ला ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। घायलों को उपचार के लिए भेजा गया है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *