![]()
मेरठ की डॉ दिशा दिनेश का लखनऊ में सम्मान:राज्य ललित कला अकादमी में 11 हजार रुपये के चेक, शाल किए भेंट
राज्य ललित कला अकादमी, संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा मिशन शक्ति के अंतर्गत अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में बुधवार को अकादमी परिसर में चयनित कलाकृतियों की संयुक्त कला प्रदर्शनी एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदर्शनी की संयोजिका डॉ दिशा दिनेश, डॉ आभा गुप्ता, डॉ किरण राठौड़ तथा अकादमी के अध्यक्ष डॉ सुनील विश्वकर्मा द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर प्रदेश के विभिन्न मंडलों में आयोजित क्षेत्रीय महिला कला प्रदर्शनी से चयनित कलाकृतियों को प्रदर्शित किया गया।
समारोह में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आईं 21 महिला कलाकारों एवं क्षेत्रीय संयोजिकाओं को शाल, सम्मान पत्र और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मेरठ/सहारनपुर क्षेत्र की संयोजिका एवं अकादमी सदस्य डॉ दिशा दिनेश ने मेरठ मंडल की चयनित कलाकारों—प्रो. अलका तिवारी (मेरठ), प्रो. वंदना वर्मा (मुजफ्फरनगर) और डॉ तारा शर्मा (गाजियाबाद) को 11-11 हजार रुपये के चेक, शाल एवं सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान डॉ दिशा दिनेश को भी उनके योगदान के लिए राज्य ललित कला अकादमी के अध्यक्ष डॉ सुनील विश्वकर्मा, उपाध्यक्ष गिरीश मिश्रा तथा निदेशक अमित अग्निहोत्री द्वारा शाल एवं सम्मान पत्र देकर विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
Sourse: Dainik Bhaskar via DNI News

Leave a Reply