DniNews.Live

मेयर की जमीन तक निगम ने बनवाई थी सड़क:मुरादाबाद में निगम अधिकारियों ने झूठी रिपोर्ट लगाईं;रहता एक इंसान नहीं,लिखा- ये सड़क जनहित में जरूरी

मुरादाबाद में BJP मेयर विनोद अग्रवाल बाउंड्री पर बुलडोजर चलने का मामला अभी थमने का नाम नहीं ले रहा है। मुरादाबाद के कलक्टर अनुज सिंह की जांच रिपोर्ट कहती है कि मेयर विनोद अग्रवाल ने ‘CM मॉडल कंपोजिट स्कूल’ के लिए रिजर्व सरकारी भूमि पर अवैध रूप से बाउंड्री बना रखी थी। जबकि मेयर का दावा है कि उन्होंने 10 साल पहले यह जमीन आजाद समाज पार्टी के नेता हाजी चांद बाबू से खरीदी थी। विवाद के बाद कमिश्नर आन्जनेय सिंह गैरजनपद की टीम से पैमाइश करा रहे हैं। इस बीच इस जमीन तक अप्रोच रोड बनाने के लिए नगर निगम के खजाने के मिसयूज की बात भी सामने आई है।
जंगल में जहां अभी एक भी इंसान नहीं रहता है, वहां मेयर विनोद अग्रवाल और भाजपा नेता अमित चौधरी की जमीन तक अप्रोच रोड बनाने के लिए नगर निगम ने जीभरकर अपना खजाना लुटाया है। जबकि शहर के भीतर आबादी वाले हिस्सों में लोग सड़क, खड़ंजे और नालियों के लिए तरस रहे हैं। भाजपा नेताओं को जिताने वाला लाइनपार इलाका मामूली बारिश में तालाब की शक्ल अख्तियार कर लेता है, लेकिन नगर निगम का खजाना आबादी से दूर जंगल में मेयर और भाजपा नेताओं की निजी जमीन तक अप्रोच रोड बनाने के लिए लुटाया जा रहा है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *