Breaking NewsPrayagraj NewsUP News

मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर की संदिग्ध हाल में मौत:प्रयागराज में टॉयलेट में अचेत मिले, अस्पताल ले जाने पर मृत घोषित किए गए


                 मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर की संदिग्ध हाल में मौत:प्रयागराज में टॉयलेट में अचेत मिले, अस्पताल ले जाने पर मृत घोषित किए गए

मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर की संदिग्ध हाल में मौत:प्रयागराज में टॉयलेट में अचेत मिले, अस्पताल ले जाने पर मृत घोषित किए गए

प्रयागराज में एक सनसनीखेज घटना में मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टर आदित्य(29) की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। वह अपने फ्लैट के टॉयलेट में अचेत पड़े मिले। साथी उन्हें अस्पताल ले गए जहां उनकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया गया है। एमएस की कर रहे थे पढ़ाई
डॉ. आदित्य मेडिकल कॉलेज से एमएस कर रहे थे। वह मूल रूप से अल्लापुर के रहने वाले हैं। रोज की तरह रविवार रात भी वह ड्यूटी पर थे। रात में जार्जटाउन के लाउदर रोड पर स्थित अपने फ्लैट में पहुंचे। यहां उनके चार साथी डॉक्टर भी थे। साथी डॉक्टरों ने बताया कि रात 10 बजे के करीब आदित्य फ्रेश होने की बात कहकर टॉयलेट में गए। आवाज देने पर भी जवाब नहीं मिला
काफी देर तक बाहर नहीं आने पर दोस्तों को शंका हुई। उन्होंने आवाज दी लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। किसी तरह दरवाजा खोला गया तो वह टॉयलेट में अचेत पड़े मिले। साथी उन्हें लेकर एसआरएन अस्पताल पहुंचे जहां कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस के साथ ही मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर व डॉक्टर भी पहुंच गए। पोस्टमार्टम के बाद आगे की कार्रवाई
जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जार्जटाउन थाना प्रभारी रोहित तिवारी ने बताया कि पुलिस को सूचना करीब 11.30 बजे मिली। मौके पर पहुंचकर साथी डॉक्टरों से पूछताछ के बाद शव को मर्चरी भेज दिया गया। मौत का कारण पोस्टमार्टम में ही स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल किसी तरह की कोई शिकायत नहीं मिली है। पिता दवा कारोबारी, भाई भी डॉक्टर
डॉ. आदित्य के पिता दिलीप दवा कारोबारी हैं। जबकि उनका छोटा भाई भी डॉक्टर है जो बांदा मेडिकल कॉलेज से पढ़ाई कर रहा है। आदित्य की मौत के बाद घर में कोहराम मचा हुआ है।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *