शहर का बड़ा चौराहा मेट्रो स्टेशन शनिवार को सिर्फ यात्रियों की चहल-पहल का गवाह नहीं बना, बल्कि यहाँ फैशन और ग्लैमर का तड़का भी लगा। कानपुर मेट्रो की ‘शो योर टैलेंट’ पहल के तहत मेट्रो स्टेशन परिसर में एक शानदार मॉडल रैंप वॉक प्रतियोगिता आयोजित की गई। सफर करने आए यात्री भी तब ठिठक गए, जब युवाओं ने पूरे आत्मविश्वास के साथ रैंप पर कदमताल की। बच्चों से लेकर युवाओं तक का दिखा जलवा दोपहर 3 बजे शुरू हुए इस कार्यक्रम में रायमा डांस एकेडमी के सहयोग से प्रतिभागियों ने अपना हुनर दिखाया। प्रतियोगिता को दो वर्गों में बांटा गया था बच्चे और युवा। पहले राउंड में सभी ने अपना परिचय दिया और फिर शुरू हुआ रैंप वॉक का सिलसिला। वेस्टर्न आउटफिट्स से लेकर इंडियन ड्रेसेस तक में सजे इन मॉडल्स ने अपनी अदाओं से समां बांध दिया। स्टेशन पर तालियों की गड़गड़ाहट आमतौर पर मेट्रो स्टेशनों पर लोग ट्रेन के इंतजार में घड़ियां देखते नजर आते हैं, लेकिन शनिवार को नजारा अलग था। यात्रियों ने न केवल इस शो का आनंद लिया, बल्कि हर प्रतिभागी का उत्साह तालियां बजाकर बढ़ाया। इस दौरान युवाओं को मॉडलिंग की बारीकियां और स्टेज पर खुद को पेश करने के तरीके (प्रेजेंटेशन टिप्स) भी सिखाए गए। अब 23 मार्च के ‘फिनाले’ पर नजर बड़ा चौराहा पर हुई इस स्क्रीनिंग का मकसद शहर की छिपी हुई प्रतिभाओं को बड़ा मंच देना है। यहाँ से चुने गए बेस्ट प्रतिभागी अब 23 मार्च को रतन लाल शर्मा स्मारक स्टेडियम में होने वाली ‘मिस्टर एंड मिस आइकॉन’ प्रतियोगिता के ग्रैंड फिनाले में अपना दम दिखाएंगे। सिर्फ सफर नहीं, कल्चर का केंद्र बन रही मेट्रो कानपुर मेट्रो अब केवल आने-जाने का साधन मात्र नहीं रह गई है। ‘शो योर टैलेंट’ मुहिम के जरिए मेट्रो स्टेशनों को सांस्कृतिक केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। यहाँ अक्सर गायन, बैंड परफॉर्मेंस, पेंटिंग और नुक्कड़ नाटकों के जरिए स्थानीय कलाकारों को अपनी कला दिखाने का मौका मिल रहा है।

Leave a Reply