DniNews.Live

मुस्लिम महिलाओं ने ईरान के लिए दान किया सोना:सोने-चांदी के गहने और नकदी जुटाई, मेडिकल उपकरणों के लिए की मदद

बुलंदशहर की मुस्लिम महिलाओं ने ईरान की आर्थिक मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। उन्होंने सोने-चांदी के गहने और नकदी दान की है। जिसका उपयोग मेडिकल उपकरण खरीदने के लिए किया जाएगा। यह सहायता बुलंदशहर के ऊपरकोट स्थित इमामबाड़ा मोहल्ले में लगाए गए तीन दिवसीय कैंप के दौरान जुटाई गई। इस कैंप में महिलाओं, बच्चों और पुरुषों ने अपनी क्षमतानुसार योगदान दिया। छात्रों की सलामती के लिए दुआएं मांगी जा रही महिलाओं ने सोने के हार, अंगूठियां और चूड़ियां जैसे गहने दान किए, जबकि बच्चों ने अपनी गुल्लकें सौंपीं। पुरुषों ने भी अपनी हैसियत के अनुसार आर्थिक मदद दी। यह एकत्रित सहायता ईरान की एम्बेसी को भेजी जाएगी। एम्बेसी इस राशि से मेडिकल उपकरण खरीदकर ईरान भेजेगी, जिससे वहां के लोगों को मदद मिल सके। इस बीच, ईरान में बुलंदशहर के कोतवाली जहांगीराबाद क्षेत्र के गांव सांखनी के 6 छात्र फंसे हुए हैं। उनके परिजन उनकी सुरक्षित वापसी के लिए लगातार दुआएं मांग रहे हैं। मस्जिदों में भी इन छात्रों की सलामती के लिए दुआएं मांगी जा रही हैं। हालांकि, अभी तक कोई भी छात्र वापस नहीं आ सका है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *