DniNews.Live

मुरादाबाद-लखनऊ रेलखंड पर हो रहा इंटरलॉकिंग कार्य:आधा दर्जन से अधिक ट्रेनें प्रभावित, हरदोई रेलवे स्टेशन पर परेशान हुए यात्री

मुरादाबाद-लखनऊ रेलखंड पर मंगलवार देर शाम इंटरलॉकिंग कार्य के कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कौढ़ा रेलवे स्टेशन पर बिना पूर्व सूचना के हुए इस तकनीकी कार्य से करीब डेढ़ घंटे तक रेल यातायात प्रभावित रहा, जिससे आधा दर्जन से अधिक ट्रेनें विभिन्न स्टेशनों पर फंस गईं। यह कार्य मंगलवार देर शाम लगभग 7 बजे से रात 8:30 बजे तक मंडल रेल अधिकारियों के निर्देश पर कौढ़ा रेलवे स्टेशन के रेल समपार संख्या 287-88 पर किया गया। अचानक हुए इस काम की जानकारी यात्रियों को पहले से नहीं दी गई थी। जिससे स्टेशनों पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इंटरलॉकिंग के कारण अप और डाउन दोनों दिशाओं में चलने वाली ट्रेनों को विभिन्न स्टेशनों पर रोकना पड़ा। हरदोई, कौढ़ा और आसपास के अन्य स्टेशनों पर कई गाड़ियां खड़ी रहीं। कुछ ट्रेनों को कॉशन मेमो के साथ धीमी गति से आगे बढ़ाया गया, जिससे उनकी समयसारिणी पूरी तरह गड़बड़ा गई। यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा हरदोई रेलवे स्टेशन पर सद्भावना एक्सप्रेस, काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस और दून एक्सप्रेस काफी देर तक रुकी रहीं। इसके अतिरिक्त, जनसाधारण एक्सप्रेस, बरेली-प्रयागराज एक्सप्रेस और बेगमपुरा एक्सप्रेस सहित आधा दर्जन से अधिक ट्रेनें प्रभावित हुईं, जिससे यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा। यात्रियों ने शिकायत की कि यदि रेल प्रशासन ने पहले से सूचना दी होती, तो वे अपनी यात्रा की योजना बदल सकते थे। कई यात्रियों को जरूरी काम से जाना था, लेकिन ट्रेनों के अचानक रुक जाने से उन्हें भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि इंटरलॉकिंग कार्य सुरक्षा की दृष्टि से आवश्यक था, ताकि सिग्नल प्रणाली को बेहतर बनाया जा सके। हालांकि, यात्रियों ने भविष्य में ऐसे कार्यों की जानकारी समय से देने की मांग की है, ताकि अनावश्यक परेशानी से बचा जा सके।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *