मुरादाबाद में बजरंग दल ने प्रदर्शन किया:10 थानों पर कार्यकर्ताओं ने फर्जी मुकदमों के खिलाफ सौंपा ज्ञापन


                 मुरादाबाद में बजरंग दल ने प्रदर्शन किया:10 थानों पर कार्यकर्ताओं ने फर्जी मुकदमों के खिलाफ सौंपा ज्ञापन

मुरादाबाद में बजरंग दल ने प्रदर्शन किया:10 थानों पर कार्यकर्ताओं ने फर्जी मुकदमों के खिलाफ सौंपा ज्ञापन

मुरादाबाद में आज अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद, राष्ट्रीय बजरंग दल, राष्ट्रीय महिला परिषद, ओजस्विनी और राष्ट्रीय छात्र परिषद के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। संगठन के कार्यकर्ताओं पर दर्ज कथित फर्जी मुकदमों के विरोध में जिले के 10 पुलिस थानों पर ज्ञापन सौंपकर प्रशासन के प्रति नाराजगी व्यक्त की गई। दोपहर करीब 12 बजे से विभिन्न प्रखंडों के कार्यकर्ता अपने-अपने निर्धारित थानों पर एकत्र हुए। इस दौरान नगर निगम और सुरक्षा अधिकारी ए.के. गौतम के खिलाफ तीखा रोष व्यक्त किया गया। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि गौ संरक्षण के लिए आवाज उठाने वाले लोगों पर मुकदमे दर्ज करना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने इसे प्रशासन की पक्षपातपूर्ण कार्यशैली का प्रमाण बताया। ज्ञापन कटघर, मुगलपुरा, सिविल लाइंस, शहर कोतवाली, मझोला, गलशहीद, मुंडा पांडे, भोजपुर, भगतपुर और ठाकुरद्वारा सहित जिले के 10 थानों पर सौंपे गए। सभी स्थानों पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति दर्ज की गई। राष्ट्रीय महिला परिषद की प्रदेश अध्यक्षा वंदना शर्मा ने प्रशासन से मांग की कि संगठन के कार्यकर्ताओं पर दर्ज कथित झूठे मुकदमों को तत्काल वापस लिया जाए। उन्होंने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की भी मांग की। राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रदेश अध्यक्ष रोहन सक्सेना ने चेतावनी दी कि यदि निर्दोष कार्यकर्ताओं को दबाने का प्रयास बंद नहीं हुआ, तो संगठन सड़कों से लेकर प्रशासनिक कार्यालयों तक उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगा। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं में आक्रोश देखा गया, लेकिन सभी ने अनुशासन बनाए रखते हुए लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखी। संगठन ने स्पष्ट किया कि यदि समय रहते न्याय नहीं मिला, तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और बड़ा रूप दिया जाएगा।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein