DniNews.Live

मुरादाबाद में पैसे को लेकर 2 पक्षों में चले लात-घूसे:एक दूसरे को लाठी-डंडों से पीटा, 4 घायल; मची अफरा-तफरी

मुरादाबाद के मुंढापांडे थाना क्षेत्र के वीरपुर थान गांव में पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हुई। झड़प में लाठी-डंडे, बेल्ट और लात-घूंसे चले, जिससे कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और कुछ के सिर में भी चोटें आईं। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच करीब 30 हजार रुपये के लेनदेन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। विवाद सुलझाने के प्रयास विफल रहने के कारण मामूली कहासुनी ही मारपीट में बदल गई। झड़प के दौरान गांव में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीणों ने दोनों पक्षों को अलग किया। सूचना मिलने पर मुंढापांडे थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। घायल व्यक्तियों को तुरंत पास के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस मामले में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है और कार्रवाई की मांग की है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस सतर्कता बरत रही है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *