DniNews.Live

मुरादाबाद नगर निगम ने की रिकॉर्ड 160 करोड़ की वसूली:प्रदेश में दूसरे स्थान पर पहुंचा, 100 करोड़ का आंकड़ा पहली बार पार

मुरादाबाद नगर निगम ने वित्तीय वर्ष में कर वसूली का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल ने बताया कि निगम ने इस वर्ष 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करते हुए कुल 160 करोड़ रुपये की वसूली की, जो अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है। नगर आयुक्त के अनुसार, यह उपलब्धि निगम की पूरी टीम की मेहनत और बेहतर रणनीति का परिणाम है। उन्होंने सफलता का श्रेय अधिकारियों और कर्मचारियों को देते हुए अगले वित्तीय वर्ष के लिए 200 करोड़ रुपये की वसूली का लक्ष्य तय किया है, जिसके लिए कार्ययोजना तैयार की जा रही है। प्रेस वार्ता में यह भी बताया गया कि नगर निगम ने भूमाफियाओं और अवैध कब्जों से करीब 1227 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्तियों को मुक्त कराया है, जिसे बड़ी प्रशासनिक उपलब्धि माना जा रहा है। बेहतर कर वसूली और प्रभावी प्रशासनिक कार्यों के कारण मुरादाबाद नगर निगम पूरे प्रदेश में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। निगम इस राजस्व का उपयोग शहर के विकास कार्यों, सफाई व्यवस्था, सड़क निर्माण, प्रकाश व्यवस्था और अन्य नागरिक सुविधाओं को मजबूत करने में करेगा। नगर निगम की इस सफलता को शहर के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *