DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

मुजफ्फरपुर शतरंज संघ के अध्यक्ष फिर चुने गए डॉ. विमोहन:नई कार्यकारिणी का आम सभा में गठन हुआ, पदाधिकारियों के नामों की घोषणा हुई

मुजफ्फरपुर जिला शतरंज संघ की आम सभा की बैठक रविवार को उपाध्यक्ष कुमार अभिमन्यु ‘परिमल’ की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में संघ के कुल 64 आजीवन सदस्यों ने भाग लिया। सभा में, सचिव राजीव रंजन ने पिछले तीन साल के कार्यकाल के दौरान संघ की ओर से संचालित सभी कार्यक्रमों का विस्तृत विवरण और लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। उपस्थित सभी सदस्यों ने इसे ध्वनि मत से सर्वसम्मति से पेश किया। वर्तमान कार्यकारिणी का कार्यकाल पूरा होने पर, आम सभा ने सर्वसम्मति से इसे भंग कर दिया। इसके बाद, चुनाव अधिकारी अनामिका कुमारी, सहायक चुनाव अधिकारी साहिस्ता परवीन और पर्यवेक्षक दीपक प्रसाद सिंह की देखरेख में नई कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया शुरू हुई। पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की चुनाव प्रक्रिया के बाद, चुनाव अधिकारी अनामिका कुमारी ने विभिन्न पदों पर सर्वसम्मति से चुने गए पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की। डॉ. विमोहन कुमार को अध्यक्ष, अभिषेक सोनू को सचिव और ज्ञानेंद्र कुमार “दीपू” को कोषाध्यक्ष चुना गया। उपाध्यक्ष पद के लिए चक्रधर सिन्हा, कुमार अभिमन्यू ‘परिमल’, कृष्ण कांत सिन्हा, प्रकाश सिन्हा, राजीव कुमार रंजन और उदय कुमार विकल का चयन हुआ। सह सचिव के रूप में हरि ओम, अजय कुमार, संजीव कुमार, अमित चंदन, उज्ज्वल कुमार “बब्बू” और शशिकेश कुमार को चुना गया। इसके अलावा, संघ की कार्यकारिणी के वर्तमान सत्र के लिए नामित अन्य पदों की भी घोषणा की गई। गणवंत कुमार मल्लिक को मुख्य संरक्षक बनाया गया। संरक्षक मंडल में डॉ. विनायक गौतम, गौरव गोयनका, संजीव कुमार (IRS), गुडू शाही, दीपक ठाकुर, संजय कुमार श्रीवास्तव, डॉ. गौरव वर्मा और अरुण कुमार शामिल हैं।


https://ift.tt/I9WVDaL

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *