मुजफ्फरपुर में आज ‘भूमि सुधार जन कल्याण संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। बिहार के डिप्टी सीएम सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। आयोजन बिहार यूनिवर्सिटी परिसर स्थित श्री कृष्ण सिंह प्रेक्षागृह में होगा। कार्यक्रम दो पालियों में संपन्न होगा। पहला चरण सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक होगा। इस सत्र में आम जनता की राजस्व से संबंधित ऑनलाइन सेवाओं, समस्याओं और उनके समाधान पर शिकायतें सुनी जाएंगी। अंचलाधिकारी और राजस्व कर्मचारी शिकायतकर्ताओं के सामने बैठकर समस्याओं पर चर्चा करेंगे। शिकायतकर्ताओं का पहले रजिस्ट्रेशन होगा इस सत्र में राजस्व विभाग के सभी पदाधिकारी, राजस्व कर्मचारी और आम नागरिक भाग लेंगे। शिकायतकर्ताओं का पंजीकरण सुबह 09:00 बजे से 10:30 बजे तक किया जाएगा। आवेदन के साथ नाम, स्पष्ट पता और मोबाइल नंबर दर्ज करने की अपील की गई है, ताकि कार्रवाई की जानकारी संदेश के माध्यम से मिल सके। दूसरे सेशन में समीक्षा बैठक दूसरा सेशन दोपहर 3:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक होगा। राजस्व विभाग के पदाधिकारियों और कर्मियों के साथ समीक्षा बैठक होगी। इसमें जिले के अपर समाहर्ता, सभी भूमि सुधार उप समाहर्ता, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, बन्दोबस्त पदाधिकारी, सभी अंचलाधिकारी, राजस्व अधिकारी और राजस्व कर्मचारी शामिल होंगे। इस बैठक में दाखिल-खारिज, परिमार्जन प्लस, ई-मापी सहित सभी ऑनलाइन सेवाओं की स्थिति की आंकड़ों के साथ समीक्षा की जाएगी। ‘अभियान बसेरा 2’ की प्रगति की भी विशेष रूप से समीक्षा की जाएगी। ‘भूमि सुधार जन कल्याण संवाद’ के माध्यम से दाखिल-खारिज, परिमार्जन प्लस और ई-मापी जैसी सभी ऑनलाइन सेवाएं समय सीमा में उपलब्ध हों। इससे भू-अभिलेख अद्यतन होंगे और भूमि विवादों में कमी आएगी। यह पहल प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक संवेदनशील, पारदर्शी और जवाबदेह बनाने में सहायक होगी।
https://ift.tt/2HfO5ih
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply