राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग से जुड़ी सेवाओं को आम लोगों तक समय पर और प्रभावी तरीके से पहुंचाने के उद्देश्य से 22 दिसंबर 2025 को मुजफ्फरपुर में भूमि सुधार जन कल्याण संवाद का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा करेंगे।कार्यक्रम बीआरए बिहार विश्वविद्यालय परिसर स्थित श्री कृष्ण सिंह प्रेक्षागृह में आयोजित होगा और इसे दो पालियों में संपन्न किया जाएगा।पहली पाली में पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 2:30 बजे तक आम जनता से सीधा संवाद किया जाएगा। इस दौरान दाखिल-खारिज, परिमार्जन प्लस, ई-मापी सहित राजस्व से जुड़ी ऑनलाइन सेवाओं से संबंधित शिकायतें सुनी जाएंगी। शिकायतकर्ताओं के समक्ष अंचलाधिकारी और संबंधित राजस्व कर्मचारी मौजूद रहेंगे और मौके पर ही समस्याओं के समाधान पर चर्चा की जाएगी। शिकायत दर्ज कराने के लिए सुबह 9 बजे से 10:30 बजे तक रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था की गई है। आवेदन में नाम, पता, मोबाइल नंबर डालना अनिवार्य होगा आवेदन में नाम, पूरा पता और मोबाइल नंबर अंकित करना अनिवार्य होगा, ताकि कार्रवाई की जानकारी मोबाइल मैसेज के माध्यम से दी जा सके।दूसरी पाली में अपराह्न 3:30 बजे से 5 बजे तक राजस्व विभाग के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी। इसमें जिले के अपर समाहर्ता, सभी भूमि सुधार उप समाहर्ता, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, बंदोबस्त पदाधिकारी, सभी अंचलाधिकारी, राजस्व अधिकारी और कर्मचारी शामिल होंगे। बैठक में दाखिल-खारिज, परिमार्जन प्लस, ई-मापी और अभियान बसेरा-2 सहित सभी ऑनलाइन सेवाओं की प्रगति की आंकड़ों के आधार पर समीक्षा की जाएगी। जन कल्याण संवाद के माध्यम से उपमुख्यमंत्री की मंशा है कि भूमि से जुड़ी ऑनलाइन सेवाओं को समय सीमा में पूरा कर भू-अभिलेखों को अद्यतन किया जाए, जिससे भूमि विवादों में कमी आए और प्रशासनिक व्यवस्था अधिक पारदर्शी व जवाबदेह बन सके।
https://ift.tt/aWtcJiR
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply