DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

मुजफ्फरपुर में बिहार पुलिस सप्ताह पर 5 KM दौड़:सिटी एसपी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, सामाजिक सौहार्द बढ़ाने का संदेश

मुजफ्फरपुर में बिहार पुलिस सप्ताह-2026 का आगाज 5 किलोमीटर दौड़ के साथ हुआ। जिला पुलिस ने सामाजिक सौहार्द और फिटनेस का संदेश देने के उद्देश्य से इस प्रतियोगिता का आयोजन किया। यह दौड़ शहर के सिकंदरपुर स्थित पंडित नेहरू स्टेडियम में हुई, जिसमें पुलिस अधिकारियों, जवानों और स्थानीय नागरिकों ने बड़ी संख्या में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पुलिस-जनता के बीच बेहतर तालमेल और आपसी विश्वास को मजबूत करना था। सिटी एसपी मोहिल्बुला अंसारी ने दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि बिहार पुलिस सप्ताह का यह आयोजन जनता के साथ जुड़ने का एक सशक्त माध्यम है। पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन दौड़ में पुलिस बल के साथ-साथ आम नागरिकों, विशेषकर युवाओं की भागीदारी समाज में पुलिस के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण बढ़ने का संकेत है। पुलिस और पब्लिक के मिलकर कार्य करने से ही एक सुरक्षित समाज की कल्पना साकार हो सकती है। दौड़ के समापन पर एक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। सिटी एसपी और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। अधिकारियों ने प्रतिभागियों को सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।
जन-संवाद, खेल-कूद प्रतियोगिता बिहार पुलिस सप्ताह के तहत आने वाले दिनों में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में जन-संवाद, जागरूकता रैलियां और खेलकूद के अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पुलिस प्रशासन का लक्ष्य इन कार्यक्रमों के जरिए आमजन की समस्याओं को करीब से समझना, पुलिसिंग को अधिक पारदर्शी और मित्रवत बनाना है।


https://ift.tt/H3vVtyD

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *