मुजफ्फरपुर जिले में जन्मदिन पार्टी में पिस्टल लहराते और हर्ष फायरिंग करते हुए डांस का एक वीडियो सामने आया है। जो सोशल मीडिया पर वायरल है। स्थानीय पुलिस ने इस पर संज्ञान लिया है। छानबीन की जा रही है। वीडियो में एक युवक डांसर के साथ स्टेज पर भोजपुरी गाने पर डांस करते हुए दिख रहा है। उसके हाथ में पिस्टल है और वह उससे फायरिंग भी कर रहा है। यह वीडियो एक निजी आवास पर आयोजित जन्मदिन पार्टी का बताया जा रहा है। छानबीन में जुटी पुलिस सदर थानाध्यक्ष अस्मित कुमार ने बताया कि पुलिस सटीक स्थान और समय की पुष्टि करने में जुटी है। अभी तक यह पूरी तरह साफ नहीं हो पाया है कि वीडियो सदर थाना क्षेत्र का ही है या कहीं और का। युवक की पहचान की कोशिश की जा रही है। मामले की गहनता से जांच जारी है।
https://ift.tt/N8IsDfF
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply