DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

मुजफ्फरपुर में नवविवाहिता की मौत, पति गिरफ्तार:जून में शादी हुई थी, भाई बोला- दहेज में 51 लाख कैश दिया था, फॉर्च्यूनर और फ्लैट मांग रहे थे

मुजफ्फरपुर में संदिग्ध हालत में नवविवाहिता की मौत हो गई। कमरे में शव मिला है। परिजनों ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका की पहचान खुशबू कुमारी(28) के तौर पर हुई है। इसी साल 1 जून को शादी हुई थी। घटना ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र की है। खुशबू कुमारी पटना के कारोबारी वर्धमान सिंह की बहन थी। शादी ब्रह्मपुरा निवासी संजीव सिंह के पुत्र सुधांशु कुमार उर्फ विक्की से हुई थी। भाई का आरोप है शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज के लिए खुशबू को प्रताड़ित कर रहे थे। सुनियोजित साजिश के तहत हत्या की गई है। अब इस घटना को दूसरा रूप देने की कोशिश कर रहे हैं। अपनी क्षमता के अनुसार दहेज दिया था। किसे पता था कि छह महीने में ही बहन की मौत हो जाएगी। शादी के समय 51 लाख कैश दिया था वर्धमान सिंह ने बताया कि शादी के समय लड़का पक्ष को 51 लाख रुपए कैश दिया था। इसके अलावा 70 लाख के गहने दिए थे। जिसमें मां के पुराने गहने भी थे। शादी के दो माह बाद से ही लड़के की मां ममता सिंह, पिता संजीव सिंह और खुद लड़का, तीनों मिलकर टॉर्चर करता था । मुजफ्फरपुर से लेकर बेतिया तक, जहां लड़का रहता था। किराए की मकान में ले जाकर मेरी बहन करे साथ मारपीट करते थे। हमलोगों पर फॉर्च्यूनर और दिल्ली-पटना में फ्लैट खरीदने का प्रेशर बना रहे थे। शादी के समय झूठ बोला गया था वर्धमान सिंह ने आगे कहा कि शादी कराने वाला पारसनाथ सिंह भी साजिशकर्ता है। वैशाली जिले के चेचर गांव का रहने वाला है। अभी कोलकाता में है। शादी के समय झूठ बोला था कि लड़का NHAI में इंजीनियर है। बाद में पता चला कि अनुबंध पर काम करता है। बेतिया में किराए के घर में रहता है। यातना देकर इन लोगों ने मेरी बहन को मार डाला। प्रशासन जो कर ले, भगवान रहम नहीं करेंगे। मेरे परिवार का अरमान आज बहन की अस्थि के साथ जल गया है। हमें उम्मीद है दानवों कि रिहाई नहीं होगी। स्थानीय होने के कारण लड़का के पिता संजीव सिंह का लोकल प्रशासन पर पकड़ है। जांच पर हमें शक है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी बदलवा सकते हैं। गला दबाकर मार डाला पिता रंजीत सिंह ने बताया कि सास-ससुर और दामाद ने मिलकर बेटी को मारा है। शनिवार रात को 9 बजे बेटी के ससुर ने फोन करके कहा कि जलकर मर गई है। 2-3 घंटे के अंदर हमलोग मुजफ्फरपुर पहुंचे। देखा कि मेरी बेटी डेड हो चुकी थी। बॉडी पर कही जले का निशान नहीं था। तकिए के नीचे ग्लव्स रखा था। आशंका है कि गला दबाकर हत्या की गई है। जांच के लिए FSL की टीम पहुंची मामले की सूचना मिलते ही ब्रह्मपुरा पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए FSL की टीम को भी बुलाया गया। जिसने कमरे से साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए SKMCH भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। आवेदन के आधार पर की जाएगी कार्रवाई ब्रह्मपुरा थाना की प्रभारी विजय लक्ष्मी ने बताया कि शव बेड पर पड़ा हुआ मिला है। पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पति को डिटेन किया गया है। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। परिजनों की ओर से लिखित आवेदन मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। दोषियों को छोड़ा नहीं जाएगा।


https://ift.tt/C09QtrU

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *