मुजफ्फरपुर शहर में अतिक्रमण के खिलाफ जिला प्रशासन और नगर निगम का अभियान जारी है। बुधवार शाम को डीएम आवास से सिकंदरपुर चौक तक अतिक्रमण हटाने के लिए बुलडोजर चलाया गया। इस दौरान सड़क किनारे बनी कई दुकानें और अवैध निर्माण हटाए गए। निगम प्रशासन ने दर्जनों दुकानदारों का आर्थिक चालान भी काटा। अभियान के दौरान एक महिला दुकानदार ने अपनी दुकान हटाए जाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा, “हमने चुनाव में मोदी को वोट दिया था। अब वे जीत गए हैं तो बड़े आदमी हो गए हैं। हम गरीबों को कौन पूछेगा?” हमें सड़क से भी हटाया जा रहा महिला ने आगे कहा, “हमें सड़क से भी हटाया जा रहा है। हमारा घर-परिवार कैसे चलेगा? क्या इसी के लिए वोट लिए गए थे? अब हम कैसे रहेंगे और कहां जाएंगे?” नगर निगम के सिटी मैनेजर आलोक कुमार गुप्ता ने इस मामले पर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस बार अतिक्रमण के खिलाफ पिछली बार से अधिक जुर्माना लगाया जाएगा। गुप्ता ने स्पष्ट किया कि निगम प्रशासन ने अतिक्रमणकारियों को पहले ही चेतावनी दी थी। उन्होंने यह भी बताया कि बुलडोजर से कार्रवाई जारी रहेगी।
https://ift.tt/opFtuzK
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply