DniNews.Live

मुजफ्फरनगर में 40 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त:रुड़की रोड व बाईपास किनारे MDA ने कार्रवाई की

मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण (MDA) ने अवैध निर्माणों और प्लॉटिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। सोमवार को जोन-4 क्षेत्र में लगभग 27,400 वर्गमीटर (करीब 40 बीघा) भूमि पर विकसित की गई अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त कर दिया गया। यह कार्रवाई रुड़की रोड से पानीपत जाने वाले मार्ग और सहारनपुर-देहरादून बाईपास के आसपास के क्षेत्रों में की गई। इन स्थानों पर बिना स्वीकृत मानचित्र के बड़े पैमाने पर अवैध प्लॉटिंग की जा रही थी। ध्वस्तीकरण अभियान के तहत कई कॉलोनाइजरों के खिलाफ कार्रवाई हुई। इसमें अमित मान द्वारा विकसित करीब 3000 वर्गमीटर, नरेश बंसल उर्फ बंटी और भूषण ठाकुर द्वारा लगभग 5500 वर्गमीटर, शिव अवतार ठाकुर द्वारा करीब 8500 वर्गमीटर और वीरपाल सहित अन्य लोगों द्वारा करीब 10400 वर्गमीटर क्षेत्र में की गई अवैध प्लॉटिंग शामिल है। प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि इन सभी मामलों में पहले नोटिस जारी किए गए थे। चालानी कार्रवाई के बाद ध्वस्तीकरण के आदेश भी पारित किए गए थे। संबंधित भू-स्वामियों द्वारा अवैध निर्माण न हटाने के कारण यह सख्त कार्रवाई की गई। ध्वस्तीकरण अभियान के दौरान प्राधिकरण के अभियंता, अधिकारी और संबंधित थाने की पुलिस टीम मौके पर मौजूद रही। इससे कार्रवाई शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हुई। एमडीए की इस कार्रवाई से अवैध कॉलोनाइजरों के बीच संदेश गया है। प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी ऐसे अवैध निर्माणों के खिलाफ सख्त अभियान जारी रहेगा।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *