DniNews.Live

मुजफ्फरनगर में सुबह से झमाझम बारिश, तापमान गिरा:18°C तक पहुंचा पारा, जलभराव और फिसलन से लोगों को परेशानी; AQI में सुधार

मुजफ्फरनगर में शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे से लगातार हो रही बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया। भारी बारिश के चलते तापमान गिरकर 18 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे गर्मी के बीच ठंडक का अहसास होने लगा। हालांकि, इस बारिश ने आम जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। रोजमर्रा के काम पर जाने वाले लोगों, स्कूल-कॉलेज के छात्रों और विशेष रूप से दोपहिया वाहन चालकों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के चलते शहर की सड़कों पर फिसलन बढ़ गई है और कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति बन गई है। बाइक और स्कूटर सवार लोग बारिश से बचने के लिए दुकानों और पेड़ों के नीचे रुकते नजर आए। लोग छाते और रेनकोट का सहारा लेते दिखे। इस दौरान हवा की रफ्तार कम होकर करीब 6 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई, जबकि वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) में सुधार होकर 78 पर पहुंच गया है।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक आसमान में बादल छाए रहने और तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहने की संभावना है। शहर और ग्रामीण इलाकों में मौसम का असर साफ देखा जा रहा है। प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। ———————— यह खबर भी पढ़ें- यूपी में पंचायत चुनाव 12 जुलाई तक हो जाएंगे, राजभर बोले- अगली कैबिनेट बैठक में OBC आयोग बनेगा ‘यूपी में पंचायत चुनाव 12 जुलाई तक हो जाएंगे। OBC आयोग अगली कैबिनेट बैठक तक बन जाएगा। कहीं कोई दिक्कत नहीं आएगी।’ यह कहना है, पंचायतीराज मंत्री ओपी राजभर का। दैनिक भास्कर के साथ खास बातचीत करते हुए राजभर ने कहा कि 2027 में भी विधानसभा चुनाव NDA ही जीतेगा। चुनाव में नाराजगी कोई फैक्टर नहीं है। अविमुक्तेश्वरानंद को योगीजी शंकराचार्य ही नहीं मानते। पढ़िए पूरी खबर…

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *