DniNews.Live

मुजफ्फरनगर में विधायक पंकज मलिक के पुतला दहन पर पंचायत:सर्व समाज ने जताया विरोध, 2027 चुनाव में जवाब देने की चेतावनी

मुजफ्फरनगर के पुरकाजी में समाजवादी पार्टी के विधायक पंकज मलिक और कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार के बीच चल रही जुबानी जंग अब सामाजिक तनाव का रूप ले रही है। मंत्री अनिल कुमार के समर्थकों द्वारा पंकज मलिक का पुतला दहन किए जाने के बाद गुरुवार शाम गांव जग्गाहेड़ी में सर्व समाज की एक बड़ी पंचायत का आयोजन किया गया। इस पंचायत में ग्रामीणों ने पुतला दहन पर कड़ा रोष व्यक्त किया। पंचायत में वक्ताओं ने विधायक का पुतला दहन किए जाने को ‘बेहद निंदनीय’ बताया। उन्होंने कहा कि यह राजनीतिक मर्यादाओं का उल्लंघन है। वक्ताओं ने स्पष्ट किया कि पंकज मलिक ने मंत्री की जाति को लेकर कोई टिप्पणी नहीं की थी, इसके बावजूद ऐसी कार्रवाई दुर्भावनापूर्ण है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि इस अपमान का जवाब 2027 के विधानसभा चुनाव में दिया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि 2022 के चुनाव में उनके समर्थन से अनिल कुमार को भारी वोट मिले थे, लेकिन अब उनके व्यवहार से समाज में आक्रोश है। रविदास मंदिर के हालिया निर्माण की अधूरी घोषणा को लेकर दलित समाज में भी नाराजगी देखी जा रही है। पंचायत में उपस्थित सभी लोगों ने एकजुट होकर विधायक पंकज मलिक के साथ खड़े होने का संकल्प लिया।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *