मुजफ्फरनगर में पिछले दो-तीन दिनों की हल्की बारिश और बूंदाबांदी के बाद मौसम में बदलाव आया है। जनपद के आसमान में धुंध की एक परत छाई हुई है, जिससे चारों ओर दृश्यता प्रभावित हो रही है। सुबह के समय वातावरण में कोहरे जैसा माहौल बन रहा है। ठंडी हवाओं के साथ हल्की ठंडक भी महसूस की जा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में इसका असर अधिक देखा जा रहा है, जहां सुबह के वक्त दृश्यता काफी कम हो जाती है। शनिवार सुबह भी खेतों और सड़कों के आसपास ऐसी ही धुंध छाई रही। हालांकि, दिन चढ़ने और धूप तेज होने के साथ यह धुंध धीरे-धीरे छंटने लगती है और मौसम सामान्य हो जाता है।
मौसम के इस बदलाव से आम लोगों को गर्मी से राहत मिली है। वहीं, किसानों और ईंट भट्ठा संचालकों की चिंता बढ़ गई है, क्योंकि लगातार नमी और धुंध फसलों तथा उनके कामकाज पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकती है। फिलहाल, मौसम के इस परिवर्तन ने जनजीवन की गति को थोड़ा धीमा किया है, लेकिन लोगों को तेज गर्मी से अस्थायी तौर पर राहत भी मिली है।

Leave a Reply