DniNews.Live

मुजफ्फरनगर में मिट्टी खनन, सड़कों पर दौड़ रहे अवैध ट्रैक्टर-ट्रॉली:शिकायतों के बावजूद नहीं थमा अवैध खनन, प्रशासन की भूमिका पर सवाल

मुजफ्फरनगर जिले में अवैध मिट्टी खनन का कारोबार बेलगाम हो गया है। सड़कों पर अवैध मिट्टी से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली बेधड़क दौड़ते दिखाई दे रहे हैं, लेकिन संबंधित विभाग इस पर नियंत्रण करने में विफल रहा है। भोपा रोड और जौली रोड क्षेत्रों में अवैध खनन के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। स्थानीय निवासियों की कई शिकायतों के बावजूद स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है। सोमवार को जौली रोड पर तेज रफ्तार से दौड़ते अवैध मिट्टी से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली कैमरे में कैद हुए, जिससे प्रशासनिक कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं। सड़कों की हालत खराब स्थानीय लोगों का कहना है कि दिन-रात चल रहे इस अवैध खनन से सड़कों की हालत खराब हो रही है और दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ रहा है। इसके अलावा, पर्यावरण को भी भारी नुकसान हो रहा है। इस संबंध में जिला खनन अधिकारी आशुतोष ने बताया कि विभाग शिकायतों के आधार पर लगातार कार्रवाई कर रहा है और कई ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त किए गए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि कई मामलों में खननकर्ता किसानों को आगे कर खेत से मिट्टी उठाने की अनुमति दिखाकर बच निकलते हैं। अधिकारी के अनुसार, अब ऐसे लोगों की पहचान की जा रही है और मिट्टी के स्रोत व गंतव्य का पता लगाया जा रहा है, जिसके बाद ठोस कार्रवाई की जाएगी।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *